उत्तर प्रदेश के बीजेपी के नेता संगीत सोम अपने बयानों के लिए हमेशा जाने जाते है। वो आये दिन कुछ न कुछ किसी को लेकर विवादित बयां देते रहते हैं। अब एक बार फिर से संगीत सोम विवादों में घिर गए हैं। अबकी बार उन्होंने बॉलीवुड के सुपर स्टार और रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख़ खान को निशाना बनाया हैं। उन्होंने शाहरुख़ खान का नाम बांग्लादेश में चल रहे दंगे और हत्या से जोड़ दिया हैं।

संगीत सोम ने के विवादित बोल
बीजेपी नेता संगीत सोम (SANGEET SOM) ने शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN)के नाव को बांग्लादेश में हो रहे हिंदूओं की हत्या से जो दिया है। संगीत सोम ने कहा कि शाहरूख खान (SHAHRUKH KHAN) देश को देश का गद्दार बताया है और कहा कि एक तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की जा रही है और दूसरी तरफ आईपीएल (IPL)में क्रिकेटरों को खरीदने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के गद्दार फिल्म अभिनेता शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) ने बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को लगभग 9 करोड़ में खरीदा है। संगीत सोम (SANGEET SOM) ने कहा कि ऐसे गद्दारों को देश में रहने का हक नहीं है। संगीत सोम ने केंद्र की सरकार और प्रदेश की सरकार की भी तारीफ की और कहा कि योगी आदित्यनाथ(YOGI ADITYANATH) की सरकार में अतीक जैसे बड़े बड़े अपराधी मारे गए।

बीजेपी सरकार की तारीफ
संगीत सोम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा (BJP)सरकार बनने के बाद अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हुई है। उन्होंने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी का नाम लेते हुए कहा कि गुंडों का सफाया हुआ है। साल 2013 का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि उस समय बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं, जबकि आज हालात बदल चुके हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ईवीएम को गलत बताया गया, अब मतदाता गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आगामी चुनाव में साढ़े तीन सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी, जबकि उत्तर प्रदेश में विपक्ष 2030 सीटों तक सिमट जाएगा।









