Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

दिल्ली पुलिस और यूपी STF का बड़ा एक्शन, दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर

Disha Patani

Disha Patani: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने की घटना में शामिल दो शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिशा पटानी के बरेली स्थित घर के बाहर फायरिंग की वारदात में रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग का कनेक्शन सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, यूपी STF और हरियाणा STF ने शूटरों को दबोचने के लिए ऑपरेशन चलाया।

पुलिस की स्पेशल सेल, यूपी STF और हरियाणा STF की टीमों के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी के पास आरोपियों को घेर लिया गया। इस पर आरोपियों की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस टीमों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें दोनों आरोपियों को गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

मारे गए बदमाशों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी रविंदर और हरियाणा के सोनीपत निवासी अरुण के रूप में हुई है। हरियाणा एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान स्पेशल सेल के एक पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है। इसके अलावा, वारदात में शामिल गैंग के अन्य फरार बदमाशों की खोजबीन के लिए पुलिस टीमें एक्टिव हैं।

बता दें कि 12 सितंबर को सुबह करीब 3.45 बजे दिशा पटानी के बरेली स्थित घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए इस केस में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

यूपी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) कानून व्यवस्था, अमिताभ यश ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, खुफिया जानकारी जुटाई और पड़ोसी राज्यों से मदद ली। रिकॉर्ड का मिलान किया गया। फिर हमलावरों की पहचान हुई। रोहतक के कहनी निवासी कल्लू का बेटे रविंद्र और सोनीपत के गोहाना रोड स्थित इंडियन कॉलोनी निवासी राजेंद्र के बेटे अरुण के रूप में आरोपियों की पहचान हुई।

अधिकारियों की मानें तो नोएडा STF की यूनिट और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में इन दोनों को रोका। इसके बाद बदमाशों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें दोनों आरोपी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

एडीजी ने बताया कि आरोपी रविंद्र और अरुण दोनों रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे। रविंद्र की क्राइम हिस्ट्री है। वह पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है। मुठभेड़ स्थल से एक जिगाना पिस्टल के साथ भारी मात्रा में मैगजीन बरामद हुई हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें