‘किसानों के विश्वास और सहयोग से साकार हुआ जेवर एयरपोर्ट, विकास की नई उड़ान का हुआ आगाज’- CM योगी आदित्यनाथ ‘सोचा नहीं था बेटा कभी लौटेगा नहीं…’, IAF विमान हादसे में शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की मां का भावुक बयान Noida International Airport से पहली कमर्शियल उड़ान, इंडिगो बनी संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन; क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा Noida International Airport से शुरू हुई पहली कमर्शियल फ्लाइट, 170 किसानों को लेकर लखनऊ रवाना हुआ उद्घाटन विमान Delhi-NCR Weather: Heatwave से राहत! दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी से मौसम हुआ सुहावना, 19 जून तक बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अलर्ट Rohit Sharma ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 16,000 रन पार; दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

बलिदान और बहादुरी को सलाम, राष्ट्रपति मुर्मू ने 51 वीर जवानों को किया सम्मानित; रक्षा अलंकरण समारोह में दिए कीर्ति, वीर और शौर्य चक्र

Gallantry Awards 2026

Gallantry Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2026 (Defence Investiture Ceremony 2026) के पहले चरण में देश के वीर जवानों को 51 वीरता पुरस्कार दिए। बता दें,सात कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र सहित 51 वीरता पुरस्कार प्रदान किए। यह सम्मान समारोह हमारी सेना और पुलिस बल के बहादुर जवानों के साहस को सलाम करने के लिए किया गया। इसमें जवानों को उनके शानदार काम और देश के लिए दिए गए बड़े बलिदान के लिए पुरस्कार मिले।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन पुरस्कारों में दो कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), तीन वीर चक्र (मरणोपरांत) और एक शौर्य चक्र (मरणोपरांत) शामिल थे। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियान चलाते समय असाधारण साहस, उत्कृष्ट वीरता प्रदर्शित करने वाले कर्मियों को ये सम्मान प्रदान किए गए। (Gallantry Awards 2026)

51 बहादुर जवानों को मिले कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र

कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वालों में 34 राष्ट्रीय राइफल्स से संबद्ध आर्टिलरी रेजिमेंट के लांस नायक मीनाक्षी सुंदरम ए, 2 पैरा (विशेष बल) के नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा, 1 असम राइफल्स के मेजर अर्शदीप सिंह, भारतीय वायु सेना के एयर कमोडोर प्रशांत बालकृष्णन नायर और 4 पैरा (विशेष बल) के कैप्टन लालरिनावमा सैलो शामिल थे।

वीर चक्र प्राप्त करने वालों में सेना के कर्नल कोशांक लांबा, ग्रुप कैप्टन रणजीत सिंह सिद्धू, मनीष अरोरा, अनिमेष पटनी और कुणाल कालरा सहित भारतीय वायु सेना के कई पायलट, साथ ही अभियानों के दौरान अपनी वीरता के लिए सम्मानित अन्य सेना और वायु सेना के कर्मी शामिल थे। (Gallantry Awards 2026)

शौर्य चक्र से सम्मानित होने वालों में सेना, नौसेना, CRPF, असम राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे। इस सूची में उन अधिकारियों और सैनिकों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने 2024 से 2026 के बीच चलाए गए विभिन्न आतंकवाद विरोधी और सुरक्षा अभियानों में साहस और उत्कृष्ट परिचालन क्षमता का प्रदर्शन किया।

मरणोपरांत वीरता पुरस्कारों से भी नवाजे गए शहीद जवान

राष्ट्रपति ने कर्तव्य की राह में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्मियों को मरणोपरांत पुरस्कार भी प्रदान किए। इनमें महार रेजिमेंट के सिपाही जंजल प्रवीण प्रभाकर और सेना सेवा कोर के लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी शामिल हैं, जिन्हें कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के राइफलमैन सुनील कुमार और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के दो कर्मियों को वीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया, जबकि 4 राष्ट्रीय राइफल्स के लांस दफादार बलदेव चंद को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। (Gallantry Awards 2026)

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये वीरता पुरस्कार गंभीर खतरे के सामने असाधारण साहस, अदम्य साहस और निस्वार्थ सेवा के कार्यों को मान्यता देने के लिए प्रदान किए गए हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें