Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड
Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

UP: फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, मोहन भागवत जिस कोच में थे उसी पर फेंका गया पत्थर; CCTV फुटेज से दो आरोपी गिरफ्तार

Stone Pelted at Shatabdi Express

Stone Pelted at Shatabdi Express: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12003) पर हुए पथराव की घटना के संबंध में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे। यह घटना कानपुर से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में गुरुवार शाम करीब 7:15 बजे हुई।

Stone Pelted at Shatabdi Express: E1 कोच का शीशा टूटा, सभी यात्री सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक, पत्थरबाजी फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास दक्षिण और रसूलपुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में हुई। पत्थर लगने से ट्रेन के ई-1 (E1) कोच की खिड़की का बाहरी शीशा टूट गया। राहत की बात यह रही कि मोहन भागवत और अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद ट्रेन को टूंडला जंक्शन पर रोका गया, जहाँ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जाँच के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

CCTV जांच में सामने आए आरोपी, जल्द होगी सख्त कार्रवाई

घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहें, पुलिस अधीक्षक (रेलवे) अनिल झा, पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद और RPF के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे की तलाश जारी है। (Stone Pelted at Shatabdi Express) 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहन भागवत इस ट्रेन में कानपुर से यात्रा कर रहे थे और वह E1 कोच में सवार थे। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का भी कहना है कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी।

पत्थरबाजी के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन अलर्ट

अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) (आगरा जोन) एस. के. भागवत ने बताया, ‘जब स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सुबह करीब 7:15 बजे गुजर रही थी, जिसमें मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे, तभी किसी ने पत्थर फेंका, जिससे एसी फर्स्ट क्लास कोच का शीशा टूट गया। पुलिस घटना की जांच कर पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। सौभाग्य से, कोई घायल नहीं हुआ।’ (Stone Pelted at Shatabdi Express) 

अधिकारियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करने और मामले की परिस्थितियों का पता लगाने तथा जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए आगे की पूछताछ करने का काम जारी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहें ने बताया, ‘लगभग सुबह 7:15 बजे, दक्षिण और रसूलपुर पुलिस थाना क्षेत्रों की सीमा के पास, सूचना मिली कि एक ट्रेन की खिड़की का शीशा पत्थर फेंके जाने के बाद टूट गया है। कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ और ट्रेन सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच गई।’

DSP ने लागहें आगे कहा, ‘हम फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं। ट्रेन कानपुर से दिल्ली जा रही थी। हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज से संबंधित जानकारी हमारी टीमों द्वारा आगे की पूछताछ पूरी होने के बाद साझा की जाएगी। औपचारिक शिकायत दर्ज की जा रही है, मामला दर्ज किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।’ (Stone Pelted at Shatabdi Express) 


Comments are closed.

और पढ़ें