JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, तीन बच्चों समेत 8 लोग घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bahraich Leopard Attack

Bahraich Leopard Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रामगांव थाना क्षेत्र के हमीरपुर खैरटिया (दुदीपुरवा) गांव में शुक्रवार को एक तेंदुए ने अचानक हमला कर वन विभाग के एक कर्मचारी सहित 8 लोगों को घायल कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

Bahraich Leopard Attack: केले के खेत में छिपे तेंदुए ने मचाया कहर

घटना सुबह उस समय हुई जब गांव की 40 वर्षीय महिला सालामुन केले के खेत में पत्तियां काट रही थीं। खेत में पहले से छिपे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर, जब आसपास के ग्रामीण और परिजन उन्हें बचाने दौड़े, तो तेंदुए ने आक्रामक होकर एक-के-बाद-एक अन्य लोगों को भी अपना शिकार बना लिया।

वन विभाग को सूचना मिलने पर जब टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल व पिंजरा लगाने लगी, तब वन्यजीव ने टीम के एक वाचर (राहुल, 21 वर्ष) पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। तेंदुए के इस हमले में तीन नाबालिगों और बुजुर्गों सहित कुल 8 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें तुरंत बहराइच मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) में भर्ती कराया गया। (Bahraich Leopard Attack)

तीन बच्चों समेत 8 लोग घायल, गन्ने-केले के खेतों में चला सर्च ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान सालामुन (40 वर्ष), रहकीम (75 वर्ष) , अफसर (70 वर्ष), सैय्याद खान (24 वर्ष) राहुल (21 वर्ष, वन विभाग वाचर) और तीन अन्य नाबालिग ग्रामीण (जावेद, काशिरुद्दीन और अब्दुल राशिद) के रूप में हुई है। अस्पताल के डॉक्टरों की विशेष टीम वन्यजीव वार्ड में सभी घायलों की लगातार निगरानी और इलाज कर रही है।

बताया जा रहा है कि हमले के बाद तेंदुआ पास के घने गन्ने और केले के खेतों की तरफ भाग निकला। प्रभागीय वनाधिकारी (DFO सुंदरेशा) के नेतृत्व में वन विभाग और स्थानीय पुलिस की कई टीमें इलाके की घेराबंदी कर सघन कांबिंग कर रही हैं। तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए रणनीतिक स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। (Bahraich Leopard Attack)

प्रशासन की अपीलवन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

  • खेतों की ओर अकेले या कम संख्या में न जाएं, विशेषकर सुबह और शाम के वक्त।
  • बच्चों को घरों के अंदर सुरक्षित रखें।
  • तेंदुआ दिखने पर खुद उसके सामने जाने या उसे भगाने का प्रयास न करें, तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचित करें। (Bahraich Leopard Attack)

Comments are closed.

और पढ़ें