UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

अलीगढ़ से उड़ान भरने के बाद कासगंज में हादसा, ट्रेनिंग विमान क्रैश; DGCA ने शुरू की जांच

Kasganj Aircraft Crash

Kasganj Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार को एकल (सोलो) प्रशिक्षण उड़ान के दौरान चेतक एविएशन का सेसना-152 (Cessna 152) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान उड़ा रहीं प्रशिक्षु पायलट घायल हो गईं। वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है।

Kasganj Aircraft Crash: अलीगढ़ से भरी थी नियमित प्रशिक्षण उड़ान

यह दुर्घटनाग्रस्त विमान चेतक एविएशन एकेडमी का था। इसने अलीगढ़ के धनीपुर हवाई पट्टी से एक नियमित सोलो ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। विमान कासगंज में पुलिस लाइन के पीछे, निर्माणाधीन बरेली-मथुरा सिक्स-लेन हाईवे के पास एक खेत में क्रैश-लैंड हुआ।

हाई-टेंशन लाइन से टकराकर खेत में गिरा ट्रेनिंग विमान

विमान में केवल एक महिला प्रशिक्षु पायलट, कायनात खान, सवार थीं। विमान के जमीन पर गिरते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान हवा में डगमगाया और बिजली के तारों (हाई-टेंशन लाइन) से टकराकर नीचे गिर गया। हादसे में महिला पायलट घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और वे सुरक्षित हैं। (Kasganj Aircraft Crash)

DGCA ने औपचारिक जांच के दिए आदेश

DGCA ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। इसके अलावा, दुर्घटना के समय मौसम की स्थिति और अन्य परिचालन मानकों की भी गहन जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। (Kasganj Aircraft Crash)

Comments are closed.

और पढ़ें