UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI समर्थित मॉड्यूल के 4 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Police Busts ISI Terror Module

Delhi Police Busts ISI Terror Module: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन को पंजाब से और एक को दिल्ली से पकड़ा गया है। सभी आरोपी पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शहजाद भट्टी के सीधे निर्देश पर काम कर रहे थे।

Delhi Police Busts ISI Terror Module: विदेशी पिस्तौल और कारतूस बरामद

आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह (23), गुरजंत सिंह (22), साजन सिंह (28) और गगनप्रीत (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो विदेशी पिस्तौल (ज़िगाना पिस्तौल सहित), नौ जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर में धार्मिक स्थलों और पुलिस स्टेशनों की रेकी की थी। आतंकियों को सप्लाई किए जाने वाले ये अवैध हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब सीमा पर मंगवाए गए थे।

आरोपियों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, एसीपी विवेक कुमार त्यागी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतीश राणा और अशोक की टीम ने दिल्ली और पंजाब में छापेमारी की।पहली गिरफ्तारी अमृतसर में हुई, जहां शुभदीप सिंह को पिस्तौल, कारतूस और फोन के साथ पकड़ा गया। (Delhi Police Busts ISI Terror Module)

दिल्ली में पुलिस थानों और धार्मिक स्थलों की हुई थी रेकी

आगे की जांच में उसके साथियों गुरजंत सिंह और साजन सिंह को पंजाब में गिरफ्तार किया गया। चौथे आरोपी गगनप्रीत को 24 अप्रैल को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पकड़े जाने से बचने के लिए विदेशी फोन नंबरों का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। उन पर आरोप है कि वे सीमा पार से ड्रोन के ज़रिए हथियार और नशीले पदार्थ प्राप्त करते थे। आरोपियों में से एक, गगनप्रीत ने दिल्ली में पुलिस थानों और धार्मिक स्थलों की रेकी की थी और उसे गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। (Delhi Police Busts ISI Terror Module)

दिल्ली पुलिस ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शुभदीप सिंह उर्फ विशाल, जो तरन तारन (पाकिस्तान सीमा के पास) का रहने वाला है, पहले भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हो चुका था। उसने ड्रोन के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त की थी। तरन तारन निवासी गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि और अमृतसर निवासी उसका चचेरा भाई साजन सिंह उर्फ हनी ड्रोन के जरिए हथियार प्राप्त करने में शामिल थे। दोनों पर पहले भी एनडीपीएस के मामले दर्ज थे। फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला गगनप्रीत सोशल मीडिया के जरिए संचालकों के संपर्क में थे और उन्हें दिल्ली में पुलिस प्रतिष्ठानों के वीडियो बनाने का काम सौंपा गया था।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अनुसार, स्पेशल सेल नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रही है। (Delhi Police Busts ISI Terror Module)

Comments are closed.

और पढ़ें