UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

चंदा विवाद के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, तीन लोगों को सौंपी बैंक खातों की जिम्मेदारी

Temple Donation Scam

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चंदा चोरी विवाद के बाद एक बड़ा प्रशासनिक और वित्तीय फेरबदल किया गया है। बैंक खातों के प्रबंधन को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए अब तीन लोगों की एक संयुक्त टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले खातों के संचालन की मुख्य जिम्मेदारी डॉ. अनिल मिश्रा के पास थी, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत बैंक खातों का संचालन संयुक्त रूप से तीन लोग संभालेंगे।

Ram Mandir Donation Row: बैंक खातों की जिम्मेदारी अब तीन सदस्यीय टीम के पास

अब किसी भी वित्तीय लेनदेन के लिए ट्रस्ट के नए अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन, जगदीश आफले और चंदन राय इन तीनों के हस्ताक्षरों की आवश्यकता होगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। विशेष जांच दल (SIT) की अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद जुलाई 2026 में हुई इस अहम बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद नई वित्तीय व्यवस्था लागू

चंपत राय (पूर्व महासचिव) और डॉ. अनिल मिश्रा ने नैतिक आधार पर अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है। सेवानिवृत्त आईएफएस (IFoS) अधिकारी और वरिष्ठ आरएसएस पदाधिकारी कृष्ण मोहन को नया अंतरिम महासचिव नियुक्त किया गया है। (Ram Mandir Donation Row)

1,876.30 करोड़ की संपत्ति का ब्यौरा जारी

इसके अलावा, ट्रस्ट के इतिहास में पहली बार एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके चयन के लिए जस्टिस (रिटायर्ड) प्रमोद कोहली की अध्यक्षता में 3-सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। विवाद के बीच ट्रस्ट ने अपना वित्तीय ब्यौरा जारी किया।

अनऑडिटेड आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक ट्रस्ट के पास 1876.30 करोड़ रुपये बैंक खातों और एफडी (SBI, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा) में सुरक्षित हैं। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य चढ़ावे की गिनती, लेखा-जोखा और पूरे वित्तीय प्रबंधन को पेशेवर और फूलप्रूफ बनाना है। (Ram Mandir Donation Row)

Comments are closed.

और पढ़ें