UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

हरियाणा से शुरू होगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी; जींद–सोनीपत रूट पर 17 जुलाई से होगी शुरुआत

India's First Hydrogen Train

India’s First Hydrogen Train: रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने हरियाणा के जींद-सोनीपत रेल मार्ग पर चलने वाली भारत की पहली दैनिक हाइड्रोजन-चालित ट्रेन सेवा (ट्रेन नंबर 74010/74009) को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। ट्रेन 17 जुलाई को शुरू होगी। यह पर्यावरण-अनुकूल ईंधन (हाइड्रोजन) से चलेगी। यह ट्रेन 75 किमी/घंटा की गति से दौड़ेगी।

India’s First Hydrogen Train: 12 स्टेशनों पर होगा ठहराव, सुबह जींद से रवाना होकर दोपहर तक लौटेगी सेवा

ट्रेन नंबर 74010 (जींद से सोनीपत) सुबह 07:40 बजे जींद से रवाना होगी और सुबह 09:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 74009 (सोनीपत से जींद) वापसी में यह ट्रेन सुबह 10:40 बजे सोनीपत से छूटेगी और दोपहर 01:00 बजे जींद पहुंचेगी।

यह सेवा जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, इसापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना हरियाणा और बरवासनी स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच प्रतिदिन दो राउंड-ट्रिप (आना-जाना) करेगी, जिससे कुल 356 किलोमीटर की दूरी तय होगी। (India’s First Hydrogen Train)

हाइड्रोजन फ्यूल-सेल तकनीक से चलेगी, धुएं की जगह निकलेगी केवल जलवाष्प

यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल-सेल तकनीक पर काम करती है, जिसमें से धुएं के बजाय केवल जलवाष्प उत्सर्जित होती है। हाइड्रोजन और ऑक्सीजन मिलकर बिजली बनाते हैं। इस बिजली से ट्रेन की मोटर चलती है। इस प्रक्रिया में धुएँ की जगह केवल पानी और भाप निकलती है। इससे प्रदूषण नहीं होता।

यह ट्रेन डीजल से चलने वाली ट्रेनों की जगह लेगी। इससे हवा साफ रहेगी। इस पहल के साथ, भारत जर्मनी, जापान, चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे उन देशों में शामिल हो गया है जो हाइड्रोजन-संचालित रेल परिवहन की संभावनाओं का पता लगा रहे हैं। (India’s First Hydrogen Train)

10 कोच, 2,600 यात्रियों की क्षमता और 75 किमी/घंटा की रफ्तार

10 कोच वाली इस DEMU ट्रेन की क्षमता लगभग 2,600 यात्रियों (682 सीटें) की है और यह 75 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। ट्रेन के संचालन के लिए जींद में एक स्वदेशी हाइड्रोजन स्टोरेज और रिफ्यूलिंग स्टेशन बनाया गया है, जिसे पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (PESO) से मंजूरी मिल चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई 2026 को जींद में आयोजित एक समारोह के दौरान इस पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। (India’s First Hydrogen Train)

Comments are closed.

और पढ़ें