UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू-तेजस्वी समेत परिवार को फिलहाल राहत, कोर्ट ने फैसला 31 जुलाई तक टाला

IRCTC Money Laundering Case

IRCTC Money Laundering Case: IRCTC घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना फैसला 31 जुलाई 2026 तक के लिए टाल दिया है। कोर्ट का यह आदेश 16 जुलाई 2026 को आना था, लेकिन फिलहाल इसे आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे लालू परिवार को एक बार फिर अस्थाई राहत मिल गई है।

IRCTC Money Laundering Case: IRCTC केस में लालू परिवार को राहत

कोर्ट अब इस मामले में 31 जुलाई 2026 को अपना अगला फैसला सुनाएगा। इस केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजद (RJD) सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और तेज प्रताप यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस पूरे वित्तीय हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी ईडी (ED) कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 2004-2009 के बीच लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री कार्यकाल से जुड़ा है, जहाँ रांची और पुरी में IRCTC के दो रेलवे होटलों का ठेका नियमों के विरुद्ध एक निजी कंपनी को देने का आरोप है। जांच एजेंसियों (ED) का दावा है कि इसके बदले में लालू परिवार को पटना में बेहद कीमती जमीन नाममात्र दाम पर मिली थी। इस बेनामी संपत्ति को शेल कंपनियों के जरिए ट्रांसफर करने के मामले में यह मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। (IRCTC Money Laundering Case)

Comments are closed.

और पढ़ें