बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच के बाद BKTC का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार राजेंद्र चौहान के सभी सेवानिवृत्ति लाभ रोके गए Assam Flood 2026: असम में बाढ़ से 68 मौतें, 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर क्यों नहीं थमती तबाही? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, FRS-AI निगरानी में 2,873 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार का हलफनामा, किसी शिक्षक की नहीं जाएगी नौकरी धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब नितिन गडकरी देगें इस्तीफा? E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ शुरू हुआ नया आंदोलन ‘AK-47 और पेलेट गन के आदेश पर अमित शाह दें जवाब’, छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच के बाद BKTC का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार राजेंद्र चौहान के सभी सेवानिवृत्ति लाभ रोके गए Assam Flood 2026: असम में बाढ़ से 68 मौतें, 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर क्यों नहीं थमती तबाही? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, FRS-AI निगरानी में 2,873 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार का हलफनामा, किसी शिक्षक की नहीं जाएगी नौकरी धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब नितिन गडकरी देगें इस्तीफा? E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ शुरू हुआ नया आंदोलन ‘AK-47 और पेलेट गन के आदेश पर अमित शाह दें जवाब’, छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना

जंतर-मंतर पर 37 दिन बाद खत्म हुआ CJP का धरना, दिल्ली मेट्रो सेवा पूरी तरह बहाल; DMRC ने खोले सभी 18 मेट्रो स्टेशन

Delhi Metro Station opens

Delhi Metro Station opens: जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से बंद किए गए सभी 18 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट पूरी तरह से खोल दिए हैं।

बता दें, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार व आंदोलनकारियों के बीच सहमति बनने के बाद CJP ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया। इसके तुरंत बाद मेट्रो प्रशासन ने पूरे नेटवर्क पर परिचालन और यात्रियों की आवाजाही को सामान्य रूप से बहाल कर दिया है।

Delhi Metro Station opens: दोबारा खोले गए प्रमुख मेट्रो स्टेशन

सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय दिल्ली के जिन 18 प्रमुख स्टेशनों पर पाबंदी लगाई गई थी, वे अब पूरी तरह चालू हैं। बंद किए गए स्टेशन में राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय, जनपथ, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली स्टेशन शामिल थे।

सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट खुल जाने से यात्रियों को अब आवाजाही में कोई परेशानी नहीं हो रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक मेट्रो के जरिए अपने गंतव्य की ओर लौटने की अपील की है। (Delhi Metro Station opens)

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही, कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान विभागों के अलावा शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान ने देश भर में NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद और छात्रों के लगातार भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद जिम्मेदारी लेते हुए आज अपने पद से इस्तीफा दिया।

Pralhad Joshi को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह इस्तीफा संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया गया है। प्रह्लाद जोशी वर्तमान में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री के साथ-साथ नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा (MNRE) मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। अब वे अगले आदेश तक शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी देखेंगे। (Delhi Metro Station opens)

37 दिन बाद छात्र आंदोलन खत्म

इस बड़े राजनीतिक फैसले और सरकार द्वारा अन्य मांगें मान लिए जाने के आश्वासन के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र आंदोलन समाप्त हो गया है। इसी बीच, CJP ने घोषणा की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने और सरकार से अन्य मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद उसने जंतर-मंतर पर चल रहे 37 दिनों के आंदोलन को “सद्भावना” के आधार पर वापस ले लिया है।

तीसरे दौर की वार्ता रही सफल, परीक्षा सुधारों पर सरकार ने माना CJP का पांच सूत्री एजेंडा

राजधानी के संविधान क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी यह घोषणा करती है कि हम सद्भावनापूर्वक आंदोलन वापस लेते हैं, इस समझ के साथ कि सहमत शर्तों को सहमत समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।” (Delhi Metro Station opens)

संविधान क्लब में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ वार्ता के तीसरे दौर के बाद, CJP ने कहा कि केंद्र सरकार ने आत्महत्या करने वाले NEET उम्मीदवारों के परिवारों को उचित मुआवजा देने पर सहमति व्यक्त की है और भारत में कहीं भी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने का आश्वासन दिया है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि सरकार ने शिक्षा परीक्षा प्रणाली में सुधार और विरोध प्रदर्शनों से संबंधित अन्य मुद्दों पर हुई बातचीत के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा उठाई गई मांगों पर विचार किया और उन्हें स्वीकार कर लिया है। नड्डा ने कहा कि सरकार परीक्षा सुधारों पर संगठन के पांच सूत्री चार्टर की सावधानीपूर्वक जांच करेगी और चर्चा के बाद आवश्यक कदम उठाएगी। (Delhi Metro Station opens)

Comments are closed.

और पढ़ें