UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

CWG 2026: ‘इस बार पदक जीतना आसान नहीं…’,फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के युवा स्टार रुमेश थरंगा की जमकर की तारीफ

CWG 2026

CWG 2026: ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) के पुरुष भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) क्वालीफिकेशन राउंड में पांचवां स्थान हासिल कर नीरज चोपड़ा ने शान से फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ग्लासगो के स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में बेहद ठंडे और हवादार माहौल के बीच नीरज ने 79.61 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

CWG 2026: श्रीलंका के युवा स्टार रुमेश थरंगा की नीरज ने की तारीफ

क्वालीफिकेशन राउंड के बाद मीडिया से बातचीत में नीरज ने स्वीकार किया कि इस बार पदक का मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के उभरते हुए स्टार रुमेश थरंगा पथिरागे की जमकर सराहना की, जिन्होंने इस स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

श्रीलंका के 23 वर्षीय रुमेश थरंगा पथिरागे ने पहले ही प्रयास में 82.84 मीटर भाला फेंककर क्वालीफिकेशन राउंड में पहला स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा ने रुमेश की फॉर्म की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसे युवाओं के आने से प्रतियोगिता का स्तर काफी बढ़ गया है। आज के नए एथलीट पूरी तरह से निडर हैं और उनमें गजब का आत्मविश्वास है। (CWG 2026)

खराब मौसम में नीरज ने नहीं लिया जोखिम

बता दें, पथिरागे इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल 92.62 मीटर का वर्ल्ड-लीडिंग थ्रो फेंका है और वे दोहा व रोम डायमंड लीग भी जीत चुके हैं। ग्लासगो में 18 डिग्री सेल्सियस तापमान और तेज हवाओं के कारण सभी एथलीटों को परेशानी हुई। खराब मौसम की वजह से प्रतियोगिता में शामिल 18 में से कोई भी खिलाड़ी 84 मीटर का ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मार्क पार नहीं कर सका। इसके चलते शीर्ष 12 खिलाड़ियों को सीधे फाइनल का टिकट मिला।

अपनी पीठ के निचले हिस्से (लोअर बैक) की चोट से उबरकर वापसी कर रहे नीरज ने मौसम को देखते हुए रिस्क नहीं लिया। उन्होंने दूसरे प्रयास में फाइनल पक्का होने के बाद तीसरा थ्रो छोड़ दिया। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन ने 76.28 मीटर के मामूली प्रयास के साथ शुरुआत की, लेकिन अपने दूसरे थ्रो में सुधार करते हुए 79.61 मीटर का थ्रो किया। चोपड़ा अपने पहले प्रयास के बाद नौवें स्थान पर थे, लेकिन दूसरे प्रयास के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच गए। ठंड से बचने के लिए भारतीय तैराक ने सिर पर टोपी पहन रखी थी। (CWG 2026)

भारत के तीनों जेवलिन थ्रोअर फाइनल में पहुंचे

चोपड़ा को पूरा भरोसा था कि उन्होंने आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त प्रयास कर लिए हैं, इसलिए उन्होंने अपना तीसरा और अंतिम प्रयास न करने का विकल्प चुना। भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह रही कि जेवलिन थ्रो के फाइनल में देश का क्लीन स्वीप देखने को मिला है। भारत के तीनों एथलीटों ने फाइनल में जगह बनाई है।

  • नीरज चोपड़ा: 79.61 मीटर (5वां स्थान)
  • रोहित यादव: 78.37 मीटर (9वां स्थान)
  • यश वीर सिंह: 78.36 मीटर (10वां स्थान)

इसके अलावा, पाकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों के डिफेंडिंग चैंपियन अरशद नदीम भी 78.63 मीटर के थ्रो के साथ 7वें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंच गए हैं। अब पुरुषों का यह महामुकाबला 1 अगस्त, शनिवार को रात 12:45 बजे (यानी 31 जुलाई की देर रात) शुरू होगा। (CWG 2026)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें