‘कांग्रेस ने देश के साथ किया विश्वासघात’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला; युवाओं के विकास पर उठाए सवाल CM योगी के दिल्ली दौरे से यूपी चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, PM मोदी से लेकर नितिन नवीन तक अहम मुलाकात ‘चिप से जहाज तक सब कुछ भारत में बनेगा’, PM मोदी ने IIT दिल्ली में किया ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन; 3,036 छात्रों को मिली डिग्री रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट से बड़ा बिल पास; जानिए पूरा मामला? अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; जेल से कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज झारखंड में JPSC-JSSC विवाद पर पहली औपचारिक बातचीत, छात्रों ने सरकार को दिया 10 अगस्त का अल्टीमेटम

CM विजय और तृषा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, घर से उठा ले गई पुलिस

Udhayanidhi Stalin

Udhayanidhi Stalin: द्रमुक (DMK) नेता और तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार सुबह चेन्नई के नीलँकरई स्थित उनके आवास से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ दर्ज एक एफआईआर (FIR) के बाद की गई, जिसमें उन पर राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अश्लील डबल मीनिंग टिप्पणी करने का आरोप है।

Udhayanidhi Stalin: तंजावुर रैली के बयान पर बढ़ा विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन रैली के दौरान उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साध रहे थे। उनके भाषण के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने अभिनेत्री “तृषा, तृषा” के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर रुकते हुए स्टालिन ने कथित तौर पर एक अश्लील डबल मीनिंग टिप्पणी कर दी।

TVK और भाजपा के विरोध के बाद बढ़ा विवाद, NCW में भी पहुंची शिकायत

मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) और भाजपा (BJP) ने इस टिप्पणी को घिनौना और महिला का अपमान बताया। टीवीके ने इसके खिलाफ तंजावुर पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर तमिलनाडु पुलिस ने मंगलवार को भारी सुरक्षा और ड्रामे के बीच उदयनिधि को उनके घर से हिरासत में लिया। (Udhayanidhi Stalin)

उदयनिधि का बचाव—’मैंने कुछ गलत नहीं कहा, संदर्भ कावेरी जल विवाद था’

इस दौरान पुलिस और द्रमुक समर्थकों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। हिरासत में लिए जाने के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और वे केवल कावेरी नदी के पानी के संदर्भ में बात कर रहे थे। पुलिस ने स्टालिन के खिलाफ छह धाराओं में मामला दर्ज किया है। (Udhayanidhi Stalin)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें