Atiq Ahmed Son’s Funeral: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिवंगत अतीक अहमद के जेल में बंद दोनों बेटों, उमर और अली को उनके छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल की मंजूरी दे दी है। अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21 वर्ष) की झांसी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद बड़े भाइयों ने जनाजे में शामिल होने के लिए अदालत से पैरोल मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
Atiq Ahmed Son’s Funeral: मीडिया से बातचीत और सार्वजनिक सभा पर रहेगी पाबंदी
अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में और दूसरा बेटा अली अहमद झांसी जेल में बंद है।दोनों को पुलिस कस्टडी और कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया जाएगा। न्यायमूर्ति अजय भनोट और दिवेश चंद्र सामंत की पीठ ने पैरोल देते समय स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोनों भाई पैरोल के दौरान न तो मीडिया से बात कर सकेंगे और न ही किसी सार्वजनिक सभा या जुलूस को संबोधित कर पाएंगे।
अंतिम संस्कार के बाद परिवार के चार सदस्यों को मिलने की भी कोर्ट ने दी अनुमति
कोर्ट ने चारों पारिवारिक सदस्यों (दोनों बड़े भाई उमर व अली, बाल सुधार गृह से आए छोटे भाई अहजम और बुआ परवीन कुरैशी) को अंतिम संस्कार के बाद एक तय स्थान पर आपस में मुलाकात करने की भी अनुमति दी है। अबान अहमद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अबान को उसी कब्रिस्तान में उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और एनकाउंटर में मारे गए भाई असद की कब्रों के पास ही दफनाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने कब्रिस्तान और उसके आसपास के पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है। (Atiq Ahmed Son’s Funeral)
झांसी सड़क हादसे में हुई थी 21 वर्षीय अबान की मौत
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका शुरुआत में झांसी के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। बाद में, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से आग्रह करके तीनों घायलों को वहां से डिस्चार्ज करा लिया है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें भी एंबुलेंस के जरिए प्रयागराज ले जाया गया। (Atiq Ahmed Son’s Funeral)
यह भी पढ़ें: ब्रेन हेमरेज… लीवर और लंग्स बुरी तरह फटे, अतीक के बेटे अबान अहमद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा









