MP: भिंड NH-719 पर भीषण हादसा, डंपर-पिकअप की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत; 25 से ज्यादा घायल

MP Bhind Road Accident

MP Bhind Road Accident: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 (NH-719) पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास डंपर ट्रक और एक पिक-अप वाहन की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। पिक-अप वाहन में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले मजदूर थे। ये सभी ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई का काम पूरा कर अपने गृह राज्य लौट रहे थे।

MP Bhind Road Accident: आवारा मवेशियों को बचाने में बेकाबू हुई पिक-अप, डंपर से टकराई

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, हाईवे पर अचानक सामने आए आवारा मवेशियों (गायों) को बचाने की कोशिश में पिक-अप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर घायलों को ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए ₹2 लाख प्रत्येक की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। (MP Bhind Road Accident)

धान की रोपाई कर घर लौट रहे मजदूर हादसे का शिकार

गोहद चौराहा पुलिस स्टेशन के प्रभारी रामनर्श यादव ने बताया, “लगभग आधी रात को राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर एक दुर्घटना घटी। इसमें कुछ लोग हताहत हुए और लगभग 25 लोग घायल हो गए। ये लोग धान की रोपाई के काम से डबरा और चिनोर क्षेत्रों में आए थे और उत्तर प्रदेश में अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।”

पुलिस स्टेशन प्रभारी ने बताया, “यह हादसा छिमका गांव के पास हुआ, जिसमें एक ट्रक और एक माल ढोने वाला वाहन शामिल था, जिसमें मजदूर यात्रा कर रहे थे। हादसे के तुरंत बाद, पुलिस और राहगीरों ने फंसे हुए लोगों को बचाने में मदद की। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।” (MP Bhind Road Accident)

25-26 घायल ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

अधिकारी ने बताया कि लगभग 25-26 घायल लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि अन्य की हालत स्थिर है। घायलों को ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह जांच का विषय है और जांच पूरी होने के बाद ही कारण का पता चलेगा। (MP Bhind Road Accident)



Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें