Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

Shahrukh Khan: शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, तीन दशक लंबे करियर में यह उनका पहला पुरस्कार

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में फिल्म जवान (2023) के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह उनके 33 साल लंबे करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है और इसीलिए यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

फिल्म जवान के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

शाहरुख को एटली निर्देशित जवान में उनके अभिनय के लिए यह पुरस्कार मिला, जो सितंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। किंग खान को रजत कमल और सर्टिफिकेट के साथ 1 लाख रुपये की नकद राशि दी गई।

अब तक शाहरुख ने अनगिनत हिट फिल्में दी हैं और देश-विदेश में कई बड़े पुरस्कार जीते हैं, लेकिन राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार उनके नाम हुआ है। उनके फैंस भी इस ऐतिहासिक पल को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद ‘किंग खान’ को यह सम्मान मिला है।

भावुक हुए Shahrukh Khan

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 2023 में रिलीज हुई थी और यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई थी। शाहरुख खान अब अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं, जो शाहरुख खान के साथ अपनी छठी फिल्म बना रही हैं।

प्रतिष्ठित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में काले सूट पहने Shahrukh Khan बेहद खुश नज़र आए। उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी इस अवसर पर मौजूद थीं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा अगस्त में की गई थी, जिसमें शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। घोषणा के बाद, शाहरुख ने अपने प्रशंसकों, टीम, परिवार और सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया था।

बेटी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे Shahrukh Khan

शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग विदेश में कर रहे थे, 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए विशेष रूप से दिल्ली वापस आये। किंग में शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

किंग में Shahrukh Khan और दीपिका पादुकोण छठी बार साथ काम कर रहे हैं। अपनी पहली ब्लॉकबस्टर ओम शांति ओम से लेकर चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, पठान और जवान जैसी हिट फिल्मों तक दोनों ने प्रशंसकों का मनोरंजन करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Comments are closed.

और पढ़ें