जिस गाने से मिली शोहरत, वही बना मौत की वजह? शामली में हरियाणवी सिंगर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; गोगी गैंग के दावे से मचा हड़कंप Nepal Floods: नेपाल-तिब्बत सीमा पर सैलाब ने मचाई भारी तबाही, बिना बारिश आया कुदरत का कहर; जानें 5 बड़े कारण Nepal Floods: नेपाल की भीषण बाढ़ से यूपी में हाई अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में 24 घंटे निगरानी; सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश Ram Mandir Donation Theft Case: 30 बैंक लॉकरों की फोरेंसिक जांच पूरी, चंपत राय की वापसी की चर्चाओं के बीच आ सकती है एसआईटी रिपोर्ट! Ram Rahim Parole: राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की फरलो, जानें पैरोल और फरलो का पूरा कानून! दिल्ली में स्वाइन फ्लू (H1N1) का बड़ा संकट: 3,000 मामले दर्ज, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपातकालीन बैठक; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
जिस गाने से मिली शोहरत, वही बना मौत की वजह? शामली में हरियाणवी सिंगर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; गोगी गैंग के दावे से मचा हड़कंप Nepal Floods: नेपाल-तिब्बत सीमा पर सैलाब ने मचाई भारी तबाही, बिना बारिश आया कुदरत का कहर; जानें 5 बड़े कारण Nepal Floods: नेपाल की भीषण बाढ़ से यूपी में हाई अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में 24 घंटे निगरानी; सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश Ram Mandir Donation Theft Case: 30 बैंक लॉकरों की फोरेंसिक जांच पूरी, चंपत राय की वापसी की चर्चाओं के बीच आ सकती है एसआईटी रिपोर्ट! Ram Rahim Parole: राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की फरलो, जानें पैरोल और फरलो का पूरा कानून! दिल्ली में स्वाइन फ्लू (H1N1) का बड़ा संकट: 3,000 मामले दर्ज, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपातकालीन बैठक; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Bigg Boss 20: ‘मुझे बिग बॉस में जाना है’…, शो में एंट्री दिलाने का दावा करने वालों की खुली पोल; विजय विक्रम सिंह ने फैंस को किया अलर्ट

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20: विजय विक्रम सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को चेतावनी दी है कि ‘बिग बॉस’ एक इनविटेशन-बेस्ड रियलिटी शो है, ऑडिशन-बेस्ड नहीं। उन्होंने साफ किया कि शो में किसी को भी एंट्री दिलाने का दावा करने वाले लोग पूरी तरह झूठ बोल रहे हैं, इसलिए फैंस को ऐसी धोखाधड़ी और फर्जी दावों से पूरी तरह सावधान रहना चाहिए।

विजय विक्रम सिंह ने साफ किया कि वे शो के मुख्य ‘बिग बॉस’ नहीं हैं, बल्कि केवल शो के नैरेटर हैं, जो बैकग्राउंड में अपनी आवाज देते हैं। कटेस्टेंट्स के चयन या सलेक्शन प्रक्रिया से उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए वे किसी की कोई मदद नहीं कर सकते। शो में एंट्री दिलाने के नाम पर उनके पास आ रहे ढेरों मैसेज को देखते हुए उन्होंने लोगों से अपील की है कि उन्हें इस संबंध में मैसेज भेजना बंद करें। (Bigg Boss 20)

Bigg Boss 20: कंटेस्टेंट्स के सिलेक्शन पर विजय विक्रम सिंह बोले- मैं सिर्फ नैरेटर हूं

सिंह ने कहा, “ऐसे संदेश मेरे पास बहुत सारे आते हैं की, ‘साहब, मुझे बिग बॉस में जाना है’ । देखिए साहब, बिग बॉस जो है, ये एक इनविटेशन-बेस्ड रियलिटी शो है, ऑडिशन-बेस्ड शो नहीं है। तोह किसी को भी मैसेज भेजकर आपका सिलेक्शन नहीं हो सकता, कोई आपकी मदद नहीं कर सकता। और मैं तो बिल्कुल भी नहीं कर सकता हूं। मैं तो शो से जुड़ा हुआ एक छोटा सा नैरेटर हूं, अपनी आवाज देता हूं शो पर।”

उन्होंने आगे कहा, “तो मेरा चयन, उम्मीदवार चयन प्रक्रिया से दूर-दूर तक, बहुत दूर तक, मतलब अंधेरी से लेकर कुर्ला तक कोई वास्ता नहीं है। तो मुझे मैसेज करना बंद करिए। कोई भी अगर आपसे ये कहता है सर, मैं आपको बिग बॉस में एंट्री दिला सकता हूं, तो वो झूठ बोल रहा है। उससे सावधान हो जाइए।” (Bigg Boss 20)

Bigg Boss 20: सलमान खान फिर संभालेंगे शो की कमान

‘बिग बॉस सीजन 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे बड़े और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए आधिकारिक प्रोमो के बाद शो की तारीख, समय और प्लेटफॉर्म को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। इस बार भी शो की कमान बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान के हाथों में होगी, जो अपने खास अंदाज और ‘वीकेंड का वार’ से कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे।

Bigg Boss 20: कब, कहां और कैसे देखें?

टीवी और ओटीटी की दुनिया का सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस 20’ इस साल कई बड़े और ऐतिहासिक बदलावों के साथ वापसी कर रहा है। शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 (रविवार) को होने जा रहा है। इस साल डिजिटल दर्शकों के लिए शो रोज रात 9:00 बजे JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसके साथ ही 24 घंटे लाइव फीड की सुविधा भी दर्शकों को मिलेगी। टीवी पर देखने वाले दर्शकों के लिए यह शो रोजाना रात 10:30 बजे Colors TV पर प्रसारित होगा।

इनसाइड रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के ग्रैंड प्रीमियर और कंटेस्टेंट्स के धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस की शूटिंग 4 सितंबर को की जाएगी। इसके बाद 5 सितंबर को सभी चयनित खिलाड़ियों को बिग बॉस के मुख्य घर के अंदर एंट्री करा दी जाएगी, जिसका प्रसारण दर्शकों के लिए 6 सितंबर को होगा। (Bigg Boss 20)

Bigg Boss 20: इस बार क्या होगा खास?

बिग बॉस का यह सीजन पिछले सभी सीजन्स के मुकाबले काफी अलग और बड़े स्तर पर प्लान किया गया है। पिछले साल की तरह इस बार भी मेकर्स का मुख्य फोकस ओटीटी और डिजिटल दर्शकों पर है। यही वजह है कि टीवी से पहले इसे ऐप पर स्ट्रीम किया जा रहा है। जियोस्टार की नई रणनीति के तहत इस बार हिंदी के अलावा पांच अन्य क्षेत्रीय भाषाओं (तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला) के बिग बॉस एडिशन्स भी इसी त्योहारी सीजन के आसपास एक साथ या बेहद कम अंतराल पर लॉन्च किए जाएंगे। (Bigg Boss 20)

सोशल मीडिया बज और लीक हुई खबरों के अनुसार, इस सीजन में ‘एक से भले दो’ की थीम पर काम किया जा सकता है, जिसमें खिलाड़ियों को दो अलग-अलग हिस्सों या घरों में रखकर उनके बीच कड़ा मुकाबला कराया जाएगा।


Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें