राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

By-elections 2025: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में 4 और पंजाब में 1 राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की

By-elections 2025

By-elections 2025: भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बुधवार को जम्मू और कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों और पंजाब की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की। सभी पांच सीटों के लिए मतदान और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

जम्मू-कश्मीर की चारों सीटें फरवरी 2021 से रिक्त हैं, जबकि पंजाब की सीट आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के 1 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। गुलाम नबी आज़ाद, मीर मोहम्मद फैयाज, शमशेर सिंह और नजीर अहमद लावे की सेवानिवृत्ति के बाद फरवरी 2021 से जम्मू और कश्मीर की सभी चार राज्यसभा सीटें खाली हैं।

ECI के अनुसार इन चार रिक्तियों को तीन अलग-अलग चुनावों के माध्यम से भरा जाएगा, क्योंकि ये चारों रिक्तियां तीन अलग-अलग चक्रों के अंर्गत आती हैं।

चुनाव आयोग की अधिसूचना में कहा गया है कि आयोग द्वारा अलग-अलग चुनाव कराने के निर्णय पर 1994 में दिल्ली उच्च न्यायालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से प्रश्न उठाया गया था, जिसमें तर्क दिया गया था कि तीनों रिक्तियों को एक ही चुनाव कराकर भरा जाना चाहिए, क्योंकि राज्यसभा के चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत होते हैं।

हालांकि, दिल्ली उच्च न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दिया और अन्य बातों के साथ-साथ यह भी कहा, “हमारा मानना है कि जब सीटों को शुरू से ही तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है, तो प्रतिवादियों द्वारा प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग चुनाव कराने का निर्णय सही था। अब ये तीन सीटें तीन अलग-अलग श्रेणियों में आती हैं, इसलिए इन तीनों सीटों के लिए चुनाव भी अलग-अलग होने चाहिए।”

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजीव अरोड़ा के 1 जुलाई को अपना कार्यकाल पूरा किए बिना इस्तीफा देने के बाद पंजाब की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होगा। उनका कार्यकाल 9 अप्रैल, 2028 को पूरा होना था।

जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव पहले नहीं हो सके थे, क्योंकि जम्मू-कश्मीर अक्टूबर 2024 तक राष्ट्रपति शासन के अधीन था। अब केंद्र शासित प्रदेश में एक निर्वाचित विधानसभा है, इसलिए चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की है। पंजाब में संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा सीट का चुनाव भी रोचक होने वाला है, क्योंकि अरोड़ा ने लुधियाना विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

सभी पांच सीटों के लिए अधिसूचनाएं 6 अक्टूबर को जारी की जाएंगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी तथा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। मतदान 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी।

Comments are closed.

और पढ़ें