UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Delhi: CM रेखा गुप्ता ने DUSU चुनाव में जीते ABVP छात्र नेताओं से की मुलाकात

Delhi

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मुलाकात की, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से हैं। डूसू अध्यक्ष आर्यन मान, सचिव कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव दीपिका झा ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित जन सेवा सदन में सीएम गुप्ता से मुलाकात की।

रेखा गुप्ता और एबीवीपी का संबंध (Delhi)

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का परचम लहराने वाले डूसू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान, सचिव कुणाल चौधरी, संयुक्त सचिव दीपिका झा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ऊर्जावान साथियों के साथ आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में स्नेहपूर्ण भेंट की। उन्होंने कहा कि डूसू चुनावों में एबीवीपी उम्मीदवारों की जीत “परंपरा और संघर्ष” का प्रतीक है।

गुप्ता ने कहा, “यह विजय उस परंपरा और संघर्ष का जीवंत प्रतीक है, जिसे एबीवीपी ने दशकों पहले ‘ज्ञान, चरित्र और एकता’ के मंत्र के साथ स्थापित किया था। यह क्षण मेरे लिए बेहद व्यक्तिगत है। डूसू अध्यक्ष पद मेरी यात्रा का एक ऐसा अध्याय रहा है जिसने सेवा और समर्पण की दिशा निर्धारित की है। आज इन युवाओं में मुझे वही ऊर्जा और वही समर्पण दिखाई देता है जो जनसेवा के लिए मेरी निरंतर प्रेरणा बना हुआ है।”

ABVP ने निर्णायक जीत हासिल की (Delhi)

एबीवीपी ने 2025 के डूसू चुनावों में निर्णायक जीत हासिल की, जिसमें तीन प्रमुख पद जीते- अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव, जबकि कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने उपाध्यक्ष पद जीता।

अंतिम परिणामों के अनुसार, एबीवीपी के आर्यन मान ने 28,821 मतों के साथ अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, उन्होंने एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी को हराया, जिन्हें 12,645 मत मिले। वाम समर्थित आइसा-एसएफआई उम्मीदवार अंजलि 5,385 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला ने 29,339 वोटों के साथ बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने एबीवीपी के गोविंद तनवा को हराया। तनवा को 20,547 वोट मिले। आइसा एसएफआई के सोहन को 4,163 वोट मिले।

एबीवीपी के कुणाल चौधरी ने 23,779 वोटों के साथ सचिव पद पर जीत हासिल की, जबकि आइसा-एसएफआई के अभिनंदन को 9,535 वोट और एनएसयूआई के कबीर को 9,525 वोट मिले।

संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की दीपिका झा ने 21,825 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि एनएसयूआई के लव कुश बधाना को 17,380 वोट मिले, जबकि आइसा एसएफआई के अभिषेक को 8,425 वोट मिले।

Comments are closed.

और पढ़ें