UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला
UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, CCTV से मिले सुराग; तीन आरोपी गिरफ्तार

SP Leader Pawan Yadav Murder Case

SP Leader Pawan Yadav Murder Case: प्रयागराज पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव हत्याकांड का महज 24 घंटे के अंदर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुंगराव गांव के निवासी सपा नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी लल्ला यादव समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अन्य दो आरोपियों की पहचान बृजेश यादव और निहाल अली के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और दो अवैध तमंचे बरामद कर लिए हैं।

SP Leader Pawan Yadav Murder Case: हंडिया में सरेआम शूटआउट

यह पूरी सनसनीखेज वारदात प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब 6 बजे घटित हुई थी। सपा नेता और पूर्व प्रधान पवन यादव हंडिया इलाके में पिलर नंबर 52 के पास कुछ लोगों से खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन बेखौफ हमलावर वहां पहुंचे। मोटरसाइकिल पर निहाल अली आगे गाड़ी चला रहा था, बृजेश यादव बीच में बैठा था और मुख्य शूटर लल्ला यादव सबसे पीछे बैठा हुआ था।

पवन यादव को देखते ही सबसे पीछे बैठे लल्ला यादव ने अवैध असलहा निकाला और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली पवन यादव की पीठ में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वाराणसी की तरफ फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल सपा नेता को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (SP Leader Pawan Yadav Murder Case)

पुलिस का एक्शन और सीसीटीवी फुटेज से सुराग

हंडिया थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई इस दुस्साहसिक हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर संदिग्धों की बाइक और हुलिया के महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। इसी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

हत्या की वजह: ₹20,000 में खरीदे गए थे तमंचे

पुलिस की कड़ी पूछताछ में मुख्य आरोपी लल्ला यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लल्ला यादव ने पुलिस को बताया कि पवन यादव से उसकी पुरानी व्यक्तिगत दुश्मनी और रंजिश चल रही थी। इसी खुन्नस के चलते उसने पवन यादव को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पूरी प्लानिंग की थी। लल्ला ने खुलासा किया कि उसने हत्या के लिए विशेष रूप से 20 हजार रुपये में दो अवैध तमंचे और कारतूस खरीदे थे। (SP Leader Pawan Yadav Murder Case)

पीड़ित परिवार की मांग

सपा नेता की मौत के बाद उनके गांव मुंगराव और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पवन यादव अपने घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। बहन उर्मिला देवी ने बताया कि वह हंडिया जाने के लिए निकले थे और रास्ते में तीन बाइक सवारों ने इस घटना को अंजाम दिया। बेटे प्रिंस यादव ने रोते हुए प्रशासन से मांग की है कि उनके पिता के हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि उनका गुजारा हो सके।

वहीं, प्रयागराज पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है। (SP Leader Pawan Yadav Murder Case)


Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें