CJP Protest Delhi Trains Cancelled: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बड़े विरोध प्रदर्शन और इसके कारण होने वाले भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बहुत बड़ा और कड़ा कदम उठाया है।
सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने वाली लगभग 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस फैसले से उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और राजस्थान (कोटा) समेत देश के कई राज्यों से दिल्ली आने वाले करीब 75,000 से अधिक रेल यात्रियों की यात्रा सीधे तौर पर प्रभावित हुई है।
CJP Protest Delhi Trains Cancelled: प्रदर्शन की वजह और रेलवे का फैसला
यह विरोध प्रदर्शन केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों द्वारा मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए हैं।
रेलवे बोर्ड के कोचिंग निदेशालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास 10 अक्टूबर को भारी भीड़ और गंभीर सड़क जाम होने की आशंका है। यात्रियों को किसी भी तरह की बड़ी परेशानी या स्टेशन परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए रेलवे ने यह एहतियाती और अग्रिम कदम उठाया है।
कौन सी ट्रेनें और कब तक रहेंगी रद्द?
रेलवे द्वारा लागू किए गए इस नियम के तहत दो तरह की ट्रेनों पर असर पड़ा है।
- शुरुआती स्टेशन से रद्दीकरण: जो भी मेल या एक्सप्रेस ट्रेनें 9 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से खुलने वाली थीं और उन्हें शनिवार को दिल्ली पहुंचना था, उन्हें उनके शुरुआती स्टेशन पर ही निरस्त कर दिया गया।
- दिल्ली पहुंचने का समय: 10 अक्टूबर को सुबह 4:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस सेवाओं को पूरी तरह रोक दिया गया है। रद्द की गई इन 75 ट्रेनों में देश की प्रीमियम ट्रेनें जैसे राजधानी एक्सप्रेस, जन-शताब्दी, शताब्दी और गरीब रथ जैसी प्रमुख गाड़ियां शामिल हैं। (CJP Protest Delhi Trains Cancelled)
मेट्रो स्टेशनों को भी बंद करने की तैयारी
ट्रेनें रद्द करने के साथ-साथ दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से सेंट्रल दिल्ली और प्रमुख कार्यालय परिसरों के आस-पास के 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की सिफारिश की है। पुलिस का कहना है कि शहर में धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू है और किसी भी अनधिकृत सभा या विरोध प्रदर्शन को अवैध माना जाएगा, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह और रिफंड की स्थिति
रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि जिन यात्रियों की ट्रेनें इस प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों से रद्द हुई हैं, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या IRCTC ऐप पर अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस जरूर चेक कर लें। (CJP Protest Delhi Trains Cancelled)
दिल्ली के भीतर यात्रा करने वाले लोग सड़क मार्ग और खुले हुए मेट्रो रूट का इस्तेमाल करने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी अवश्य देख लें। इस बड़े फैसले ने हजारों यात्रियों के वीकेंड प्लान और जरूरी यात्राओं को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है, लेकिन सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन इसे एक अनिवार्य कदम मान रहा है।









