UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

UP Road Accident: बस्ती में भीषण सड़क हादसा, बाइक पर पलटा ट्रक; पिता और दो बेटियों की दर्दनाक मौत

UP Road Accident

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां गौर-बभनान मार्ग पर कोठवा गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक बाइक पर पलट गया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों पिता और उनकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गौर थाने में तैनात ग्राम चौकीदार राजेश कुमार यादव (32 वर्ष) और उनकी दो बेटियों शिवांगी (11 वर्ष) व मानवी (7 वर्ष) के रूप में हुई है।

UP Road Accident: पूरी रात ट्रक के नीचे दबे रहे शव

यह हादसा रविवार रात करीब आठ बजे के आसपास का बताया जा रहा है। राजेश कुमार यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ पड़ोसी गांव रामापुर में आयोजित एक भंडारे से प्रसाद खाकर मोटरसाइकिल से वापस अपने घर कोठवा लौट रहे थे। जैसे ही वे कोठवा गांव के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित ट्रक बाइक को रौंदते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया।

रात में अंधेरा और सन्नाटा होने के कारण राहगीरों या आसपास के ग्रामीणों को तुरंत इस बात का आभास नहीं हो सका कि ट्रक के नीचे कोई दबा हुआ है। नतीजतन, तीनों पीड़ित रातभर ट्रक के भारी मलबे के नीचे दबे रहे।

सुबह चप्पलें देखकर खुला राज

सोमवार सुबह करीब छह बजे जब ग्रामीण मौके से गुजरे, तो उनकी नजर पलटे हुए ट्रक के पास बिखरी हुई चप्पलों और मलबे के हिस्सों पर पड़ी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा, तो ट्रक के नीचे शव दबे नजर आए। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। (UP Road Accident)

पुलिस की कार्रवाई और रेस्क्यू ऑपरेशन

ग्रामीणों ने तुरंत गौर थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन बुलाई गई। भारी-भरकम हाइड्रा मशीन की मदद से जब पलटे हुए ट्रक को हटाया गया, तब जाकर तीनों शवों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा बेहद दर्दनाक और दुखद है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है और पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर फरार चालक के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। (UP Road Accident)

गांव में पसरा मातम

एक ही झटके में हंसते-खेलते परिवार के तीन सदस्यों के असमय चले जाने से कोठवा गांव में पूरी तरह से सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है। मृतक राजेश पुलिस प्रशासन की जमीनी कड़ी यानी ग्राम चौकीदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, जिससे स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में भी इस घटना को लेकर गहरा शोक है।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें