UP Free Gas Cylinder Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली के अवसर पर राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 1.89 करोड़ लाभार्थी परिवारों के बैंक खातों में मुफ्त एलपीजी सिलेंडर के लिए सीधे पैसे ट्रांसफर (DBT) कर दिए हैं। सरकार के इस कदम से त्योहार के सीजन में करोड़ों परिवारों के घरों में न सिर्फ खुशियों का उजाला हुआ है, बल्कि महिलाओं को रसोई के धुएं से भी बड़ी राहत मिली है।
UP Free Gas Cylinder Scheme: योजना का मुख्य उद्देश्य और बजट
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में वादा किया था कि राज्य के गरीब परिवारों को साल में दो मुफ्त सिलेंडर (एक होली और दूसरा दिवाली पर) दिए जाएंगे। अपने इसी वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के जरिए करोड़ों लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की राशि भेजी।
इस योजना का लाभ करीब 1.89 करोड़ परिवारों को मिलेगा। सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने और व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सहायता राशि सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था की है। योजना को सफलतापूर्वक लागू करने और समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट में बड़ी राशि भी आवंटित की है।

महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर जोर
इस योजना के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कदम केवल वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति के सम्मान और स्वास्थ्य की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में महिलाएं आज भी लकड़ी या उपलों के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर थीं, जिससे उनके फेफड़ों और आंखों पर बुरा असर पड़ता था। मुफ्त सिलेंडर मिलने से उन्हें इस जानलेवा धुएं से मुक्ति मिलेगी। (UP Free Gas Cylinder Scheme)
एलपीजी के इस्तेमाल से महिलाओं के समय की बचत होगी, जिसका उपयोग वे अपने बच्चों की शिक्षा या अन्य आर्थिक गतिविधियों में कर सकेंगी। सीधे खाते में पैसे आने से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है, क्योंकि उज्ज्वला योजना के तहत अधिकांश कनेक्शन परिवार की महिला मुखिया के नाम पर ही हैं।
विपक्ष पर तंज और सुशासन का दावा
इस बड़े कदम के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले के समय में त्योहारों पर गैस की किल्लत हो जाती थी और लोगों को ब्लैक में सिलेंडर खरीदने पड़ते थे या लाठियां खानी पड़ती थीं। लेकिन आज, डबल इंजन की सरकार में तकनीकी के सही इस्तेमाल से बिना किसी बिचौलिये के, सीधे जनता के खातों में पैसा पहुंच रहा है, जो ‘जीरो टॉलरेंस’ और सुशासन का सबसे बड़ा उदाहरण है।

जानिए आप कैसे उठा सकते है मुफ्त सिलिंडर का लाभ?
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनके नाम पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन है। सामान्य घरेलू गैस कनेक्शन रखने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी। इसके लिए महिला के नाम पर गैस कनेक्शन होना जरूरी है। साथ ही, लाभार्थी का आधार e-KYC पूरा होना चाहिए और बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए। बैंक खाते में डीबीटी (DBT) की सुविधा भी चालू होनी चाहिए, ताकि योजना की राशि सीधे खाते में भेजी जा सके। (UP Free Gas Cylinder Scheme)
इसके अलावा, महिला का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। लाभार्थी महिला अंत्योदय अन्न योजना, बीपीएल (BPL) श्रेणी, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अत्यंत पिछड़े वर्ग (MBC) से संबंधित होनी चाहिए। परिवार की मासिक आय 10,000 रुपये से कम या सालाना आय 1.20 लाख रुपये तक होनी चाहिए। इन सभी शर्तों को पूरा करने वाली महिलाएं ही इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी।

जानिए कब मिलेगा आपको इस योजना का लाभ?
दरअसल सरकार ने इसके लिए दो स्लॉट तय किये हैं। दिवाली के पावन अवसर पर सरकार की तरफ से मुफ्त सिलिंडर के लिए अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक का समय निर्थारित किया गया है। साथ ही साथ सरकार ने होली के त्यौहार पर भी मुफ्त सिलिंडर देने की योजना बनाई है, जिसके लिए जनवरी से मार्च 2027 तक का समय निर्धारित किया गया है।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 3 नवंबर को राज्य की 1.89 करोड़ गरीब महिलाओं के खातों में दिवाली के मुफ्त एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी भेजने के लिए ₹1,500 करोड़ से अधिक की राशि जारी कर दी है। सरकार ने साफ किया है कि आज जारी किया गया यह बजट सीधे लाभार्थियों के आधार-लिंक बैंक खातों (DBT) में रिफंड के तौर पर भेजा जा रहा है। जिन महिलाओं ने दिवाली पर सिलेंडर रिफिल करवाया है, उनके खातों में पैसे पहुंचने शुरू हो जाएंगे। (UP Free Gas Cylinder Scheme)
कैसे मिलेगा सिलिंडर? जानिए इसकी पूरी प्रकिया?
उत्तर प्रदेश की महिलाओं को दीपावली और होली पर मिलने वाले मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इस योजना का लाभ उठाने लिए आपको कुछ चीजों पर ध्यान देना होगा जैसे सामान्य तरीके से सिलेंडर की बुकिंग करें। त्योहार (दीपावली या होली) के समय आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से, गैस एजेंसी के ऐप से या IVRS नंबर पर कॉल करके सामान्य रूप से सिलेंडर बुक करना होगा। बुकिंग के बाद जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लेकर आए, तो आपको उस समय सिलेंडर की पूरी कीमत देनी होगी।
सिलेंडर लेते समय डिलीवरी बॉय से पक्की रसीद जरूर लें। यह रसीद इस बात का सबूत होती है कि आपने सिलेंडर डिलीवर करवा लिया है और इसी के बाद सब्सिडी की प्रक्रिया शुरू होती है। सिलेंडर की डिलीवरी होने के कुछ ही दिनों के भीतर योजना का पैसा दो हिस्सों में आपके खाते में आ जाता है। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली रेगुलर सब्सिडी (लगभग ₹300) पहले आपके खाते में आती है। इसके बाद बची हुई बाकी की पूरी रकम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सीधे आपके उसी आधार-लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। (UP Free Gas Cylinder Scheme)
ध्यान दें कि सिलेंडर की डिलीवरी और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसलिए महिलाओं को अपने आधार और बैंक खाते की जानकारी सही रखनी चाहिए। इस तरह सब्सिडी मिलने के बाद गैस सिलेंडर पूरी तरह मुफ्त पड़ जाएगा।

बैंक खाते में सब्सिडी नहीं आई तो क्या करें?
अगर गैस सिलेंडर की डिलीवरी होने के बाद भी आपके बैंक खाते में सब्सिडी की राशि नहीं आती है, तो सबसे पहले अपने बैंक खाते की जांच करें। यह जरूर देख लें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं और उसमें DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) की सुविधा चालू है या नहीं। इसके बाद भी समस्या बनी रहती है, तो आप अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करके सब्सिडी की जानकारी ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिवाली और होली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की यह योजना शुरू की गई है। 3 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किए जाने के बाद राज्य की करीब 1.89 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। (UP Free Gas Cylinder Scheme)
इस योजना का पूरा लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को अपने गैस कनेक्शन की e-KYC जल्द पूरी कर लेनी चाहिए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका बैंक खाता आधार से जुड़ा हो और उसमें DBT की सुविधा चालू हो। अगर आपने दिवाली के लिए गैस सिलेंडर बुक किया है, तो डिलीवरी के बाद अपने बैंक खाते में सब्सिडी की राशि आने का स्टेटस जरूर चेक करते रहें।









