कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स? अमेरिका की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनीं, जानें उनका राजनीतिक सफर ‘हम CM तब बनते हैं…’, अखिलेश यादव ने बताया मुख्यमंत्री बनने का प्लान; BJP के 200 विधायकों पर भी किया बड़ा दावा ग्रेटर नोएडा PNB में 10.24 करोड़ का घोटाला, CBI ने महिला बैंक कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार ₹250 का खास सिक्का जारी: निर्मला सीतारमण ने मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती पर किया लॉन्च, जानें इसकी खासियत दिवाली पर यूपी की 1.89 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का तोहफा, योगी सरकार ने जारी किए ₹1500 करोड़ श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव! धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ थाने पहुंचे सांसद, FIR दर्ज करने की मांग
कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स? अमेरिका की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनीं, जानें उनका राजनीतिक सफर ‘हम CM तब बनते हैं…’, अखिलेश यादव ने बताया मुख्यमंत्री बनने का प्लान; BJP के 200 विधायकों पर भी किया बड़ा दावा ग्रेटर नोएडा PNB में 10.24 करोड़ का घोटाला, CBI ने महिला बैंक कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार ₹250 का खास सिक्का जारी: निर्मला सीतारमण ने मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती पर किया लॉन्च, जानें इसकी खासियत दिवाली पर यूपी की 1.89 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का तोहफा, योगी सरकार ने जारी किए ₹1500 करोड़ श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव! धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ थाने पहुंचे सांसद, FIR दर्ज करने की मांग

कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स? अमेरिका की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनीं, जानें उनका राजनीतिक सफर

US Midterm Election Results 2026

US Midterm Election Results 2026: अमेरिकी मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता कीषा लांस बॉटम्स (Keisha Lance Bottoms) ने जॉर्जिया के गवर्नर पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वह अमेरिका के किसी भी राज्य की गवर्नर चुनी जाने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही डेमोक्रेटिक पार्टी ने दो दशकों से अधिक समय के बाद जॉर्जिया के गवर्नर हाउस पर दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया है।

56 वर्षीय कीषा लांस बॉटम्स ने रिपब्लिकन पार्टी के अरबपति उम्मीदवार और हेल्थकेयर एग्जीक्यूटिव रिक जैक्सन (Rick Jackson) को मात दी। US मीडिया के अनुसार, जैक्सन ने इस चुनाव में अपनी निजी संपत्ति से $200 मिलियन से अधिक की भारी-भरकम राशि खर्च की थी, लेकिन वे बॉटम्स के जनसमर्थन को हिलाने में नाकाम रहे।

US Midterm Election Results 2026: एक ऐतिहासिक मील का पत्थर, रूढ़ियों को तोड़ती जीत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राजनीति के 250 से अधिक वर्षों के इतिहास में अश्वेत महिलाओं ने कई महत्वपूर्ण पदों पर प्रतिनिधित्व हासिल किया है, लेकिन राज्यों के सर्वोच्च कार्यकारी पद (गवर्नर) तक पहुंचना हमेशा एक अधूरी चुनौती बना रहा। कीषा लांस बॉटम्स से पहले अमेरिका में केवल तीन अश्वेत गवर्नर चुने गए थे, और वे तीनों ही पुरुष थे।

बॉटम्स की यह जीत जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक पार्टी के उस लंबे संघर्ष का परिणाम है, जिसकी शुरुआत आठ साल पहले स्टेसी अब्राम्स (Stacey Abrams) ने की थी। अब्राम्स 2018 और 2022 में जॉर्जिया की गवर्नर बनने से चूक गई थीं, लेकिन उनके अभियानों ने राज्य में अश्वेत, बहुसांस्कृतिक और युवा मतदाताओं का एक ऐसा मजबूत गठबंधन खड़ा किया, जिसने आखिरकार 2026 में इतिहास रच दिया। (US Midterm Election Results 2026)

कौन हैं कीषा लांस बॉटम्स?

जॉर्जिया के अटलांटा में जन्मीं कीषा लांस बॉटम्स ने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया है। वे मशहूर आरएंडबी गायक मेजर लांस की बेटी हैं। बचपन में पिता के जेल जाने और मां की आर्थिक परेशानियों को देखकर उन्होंने कानून और लोगों की सेवा करने का रास्ता चुना। उन्होंने फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी से स्नातक और जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से कानून (JD) की डिग्री हासिल की। राजनीति में आने से पहले वे एक वकील और मजिस्ट्रेट जज के रूप में काम कर चुकी थीं।

बॉटम्स 2018 से 2022 तक अटलांटा की मेयर रहीं। उनके कार्यकाल के दौरान कोविड-19 महामारी आई और 2020 में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे देश में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। इन मुश्किल हालात में उन्होंने समझदारी और संतुलन के साथ नेतृत्व किया। मेयर पद छोड़ने के बाद वे जो बाइडन प्रशासन में शामिल हुईं, जहाँ उन्होंने व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ पब्लिक एंगेजमेंट की डायरेक्टर और वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम किया। (US Midterm Election Results 2026)

चुनावी जंग: ‘धनबल’ बनाम ‘जनता का एजेंडा’

यह चुनाव अमेरिकी इतिहास के सबसे महंगे और कड़े गवर्नर मुकाबलों में से एक था। रिपब्लिकन उम्मीदवार रिक जैक्सन ने चुनाव प्रचार में पैसों की बाढ़ ला दी थी और उन्होंने बॉटम्स के मेयर कार्यकाल के दौरान अटलांटा में अपराध बढ़ने के आरोप लगाते हुए आक्रामक विज्ञापन चलाए।

दूसरी ओर, बॉटम्स ने ट्रंप की नीतियों का विरोध करते हुए खुद को उनके खिलाफ एक मजबूत आवाज के रूप में पेश किया। वहीं, जैक्सन ने अपनी छवि ‘दक्षिणी अंदाज वाले ट्रंप’ जैसी बनाने की कोशिश की। जिस पर प्रहार करते हुए बॉटम्स ने बहस के दौरान कहा था, “मैं ट्रंप का पसंदीदा गवर्नर बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ रही हूँ, मैं आम जनता के लिए काम करने के लिए लड़ रही हूँ।” (US Midterm Election Results 2026)

वे मुद्दे जिन्होंने बॉटम्स को जीत दिलाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉटम्स ने अपने चुनाव प्रचार में आम लोगों से जुड़े आर्थिक और सामाजिक मुद्दों को प्राथमिकता दी। उन्होंने पद संभालते ही राज्य में मेडिकेड स्वास्थ्य बीमा योजना का पूरी तरह विस्तार करने का वादा किया है, जिससे लाखों गरीब नागरिकों को मुफ्त या सस्ती चिकित्सा मिल सकेगी। उन्होंने जॉर्जिया में न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर $15 प्रति घंटा करने और शिक्षकों, पुलिसकर्मियों व फायरफाइटर्स जैसे सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का संकल्प लिया।

जॉर्जिया में छह हफ्ते के बाद गर्भपात पर लगे कड़े प्रतिबंधों को रद्द करना उनके एजेंडे में शीर्ष पर है। उन्होंने इसे महिलाओं के लिए “जीवन और मृत्यु का मुद्दा” बताया। उन्होंने आम परिवारों को राहत देने के लिए गैसोलीन टैक्स और ऑटो इंश्योरेंस प्रीमियम टैक्स में कटौती का प्रस्ताव रखा है। (US Midterm Election Results 2026)

अमेरिकी राजनीति और जॉर्जिया के लिए इसके मायने

बॉटम्स की यह जीत सिर्फ उनकी अपनी सफलता नहीं है, बल्कि यह अमेरिकी राजनीति में हो रहे बड़े बदलाव की ओर भी इशारा करती है। जॉर्जिया लंबे समय तक रिपब्लिकन पार्टी का एक सुरक्षित गढ़ (रेड स्टेट) माना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों, और अब 2026 के इस मिड-टर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ की दोबारा जीत और बॉटम्स की ऐतिहासिक सफलता ने यह साबित कर दिया है कि जॉर्जिया अब देश का एक सबसे महत्वपूर्ण ‘बैटलग्राउंड’ या स्विंग स्टेट बन चुका है।

अटलांटा और उसके शहरी व उपनगरीय इलाकों में अश्वेत मतदाताओं ने शुरुआती मतदान के दौरान रिकॉर्ड संख्या में बाहर निकलकर बॉटम्स के पक्ष में वोट किया, जिसने उनकी जीत की नींव रखी। गुलामी और नस्लीय अलगाव का एक लंबा दर्दनाक इतिहास झेलने वाले जॉर्जिया राज्य द्वारा एक अश्वेत महिला को अपना मुख्य कार्यकारी चुनना यह दिखाता है कि अमेरिकी समाज रूढ़ियों को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा है। (US Midterm Election Results 2026)

कीषा लांस बॉटम्स की जीत अमेरिकी लोकतंत्र के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है। कई मुश्किलों, राजनीतिक विरोध और पैसों की ताकत के बावजूद मिली उनकी यह जीत आने वाली पीढ़ियों की महिलाओं और अल्पसंख्यक नेताओं के लिए प्रेरणा बनेगी। जनवरी 2027 में जॉर्जिया के गवर्नर पद की शपथ लेने के बाद उनके सामने रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाली राज्य विधानसभा के साथ मिलकर काम करने की चुनौती होगी। हालांकि, उनकी यह सफलता अपने आप में एक बड़ा बदलाव है।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें