Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

Hardoi: हरदोई में तेज रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़त, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Hardoi

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। हादसा सुरसा थाना क्षेत्र में हुआ, जब मोटरसाइकिल सवार एक मालवाहक वाहन से टकरा गए।

दुर्घटना के कारण

जानकारी के अनुसार, टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनिया निवासी संतराम, पुत्र सुंदरलाल, अपनी पत्नी संगीता, रिश्तेदार मोनी, गौरी पुत्री संदीप और मासूम आशू के साथ मोटरसाइकिल से भीठा गांव रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वे बाबा मंदिर में मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे। (Hardoi)

सुरसा तिराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप डाले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन को बरामद कर लिया गया है, जबकि चालक फरार है। वाहन के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सूचना पाकर उपजिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा और क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सड़क दुर्घटना की खबर से मृतकों के गांव और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और लोग इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

प्रशासन की कार्रवाई (Hardoi)

हरदोई की डीएम अनुनय झा ने बताया कि दुर्घटना सुरसा थाना क्षेत्र में हुई और वाहन को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे एक मालवाहक वाहन से टकरा गए। सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मालवाहक वाहन बरामद कर लिया गया है, जबकि चालक फरार है। वाहन के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के परिवार को प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मृतकों की पहचान (Hardoi)

डीएम ने आगे बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। डीएम अनुनय झा के अनुसार, पीड़ितों की पहचान संतराम (30 वर्ष), संगीता (28 वर्ष), गौरी (2 वर्ष), मोहिनी (32 वर्ष) और वासु (9 महीने) के रूप में हुई है।

Comments are closed.

और पढ़ें