राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

Haryana: “छाछ, दही और मिठाई के लिए देश का सबसे बड़ा प्लांट”, ‘सबर डेयरी प्लांट’ के उद्घाटन पर अमित शाह

Haryana

Haryana: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक जिले में’ सबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस प्लांट ने छाछ, दही और मिठाई के लिए पूरे देश में सबसे बड़े प्लांट का निर्माण पूरा कर लिया है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज साबर डेयरी ने दूध उत्पादक किसानों के कल्याण के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये के निवेश से छाछ, दही और मिठाई के लिए पूरे देश में सबसे बड़े प्लांट का निर्माण पूरा कर लिया है। यहां से पूरे एनसीआर की जरूरतें पूरी होंगी।

सहकारिता मंत्रालय की भूमिका (Haryana)

सहकारिता मंत्रालय के बयान के अनुसार, शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया है कि अलग से सहकारिता मंत्रालय बनाया जाए और इसके लिए पूरा देश उनका आभारी है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में सहकारिता मंत्रालय ने देश की सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर सहकारिता की नींव को मज़बूत करने का काम किया है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि 2029 तक देश की प्रत्येक पंचायत में एक सहकारी समिति होगी।

पूरे एनसीआर की मांग को पूरा करेगा

अमित शाह ने कहा कि आज साबर डेयरी के माध्यम से दूध उत्पादकों के कल्याण हेतु लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दही, छाछ और योगर्ट उत्पादन का देश का सबसे बड़ा प्लांट बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से ही दिल्ली-एनसीआर में डेयरी उत्पादों की पूरी मांग पूरी होगी।

शाह ने आगे कहा कि गुजरात के साबरकांठा ज़िले में शुरू हुई साबर डेयरी ने 9 राज्यों के दुग्ध उत्पादकों के लिए अपार अवसर पैदा किए हैं। गुजरात में त्रिभुवन भाई, भूरा भाई और गलबा भाई ने डेयरियों की नींव रखी और आज सहकारी डेयरियों के माध्यम से गुजरात में 35 लाख महिलाएं सालाना 85,000 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही हैं। (Haryana)

Comments are closed.

और पढ़ें