Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड
Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुश्किलें, 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में EOW ने 5 घंटे तक की पूछताछ

Shilpa Shetty Fraud Case

Shilpa Shetty Fraud Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के कथित मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पूछताछ की। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शिल्पा शेट्टी से लगभग साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की और उनसे उनकी कंपनी के वित्तीय लेनदेन के बारे में जानकारी ली।

शिल्पा शेट्टी ने पुलिस को अपनी कंपनी से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जानकारी दी और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सौंपे। इससे पहले सितंबर 2025 में मुंबई पुलिस ने दंपति के विदेश यात्राओं को देखते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था। हालांकि, उनकी विदेश यात्रा पर रोक लगाने की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। (Shilpa Shetty Fraud Case)

क्या है पूरा मामला? (Shilpa Shetty Fraud Case)

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। अगस्त में शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एक व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था।

लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक और व्यवसायी दीपक कोठारी द्वारा दायर शिकायत में दावा किया गया है कि ये घटनाएं 2015 से 2023 के बीच हुईं। कोठारी ने आरोप लगाया कि कंपनी के लिए इस्तेमाल होने की बजाय इस पैसे को दंपति ने निजी इस्तेमाल में ले लिया।

कोठारी के अनुसार, 2015 में, शेट्टी और कुंद्रा ने एक मध्यस्थ के माध्यम से उनसे संपर्क किया और अपनी कंपनी, बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड, जो लाइफस्टाइल उत्पादों का प्रचार करती थी और एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म चलाती थी, उसके लिए 75 करोड़ रुपये का लोन मांगा। प्रस्तावित ब्याज दर 12 प्रतिशत थी। बाद में, उन्होंने कथित तौर पर उनसे लोन के बजाय निवेश के रूप में धनराशि देने को कहा और उन्हें मासिक रिटर्न और मूलधन चुकाने का आश्वासन दिया। (Shilpa Shetty Fraud Case)

कोठारी ने दावा किया कि उन्होंने अप्रैल 2015 में एक शेयर सब्सक्रिप्शन समझौते के तहत 31.95 करोड़ रुपये और सितंबर 2015 में एक पूरक समझौते के तहत 28.53 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। पूरी रकम बेस्ट डील टीवी के बैंक खातों में जमा कर दी गई। कथित तौर पर, रकम वापस पाने के कई प्रयास विफल रहे और कोठारी ने दंपति पर निजी लाभ के लिए”बेईमानी से पैसे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

कोठारी ने अगस्त 2025 में जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद EOW ने मामले की जांच शुरू की। EOW ने शेट्टी और कुंद्रा के खिलाफ IPC की धारा 403, 406 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की EOW ने अक्टूबर 2025 में शिल्पा शेट्टी से लगभग साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की। इससे पहले, सितंबर 2025 में राज कुंद्रा से भी पांच घंटे से ज़्यादा समय तक पूछताछ की गई थी।

लुकआउट सर्कुलर

सितंबर 2025 में मुंबई पुलिस ने दंपति के विदेश यात्राओं को देखते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था। हालांकि, उनकी विदेश यात्रा पर रोक लगाने की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने सितंबर 2016 में ही बेस्ट डील टीवी कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके वकील का कहना है कि उन्होंने अपने पति से 15 करोड़ रुपये नहीं लिए थे और आरोप निराधार हैं।

शिल्पा और राज के वकील प्रशांत पाटिल ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वे जांच एजेंसियों के सामने अपना सच पेश करेंगे। वहीं, जांच अभी जारी है और EOW लेनदेन का ब्योरा और पैसे के दुरुपयोग की पुष्टि कर रही है। (Shilpa Shetty Fraud Case)

Comments are closed.

और पढ़ें