JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Cough Syrup Case: मध्य प्रदेश पुलिस ने कोल्ड्रिफ सिरप से जुड़ी 20 बच्चों की मौत के मामले में श्रीसन फार्मा के मालिक को किया गिरफ्तार

Cough Syrup Case

Cough Syrup Case: मध्य प्रदेश पुलिस ने छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से 20 बच्चों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप बनाने वाली तमिलनाडु की दवा कंपनी स्रेसन फार्मास्यूटिकल्स के मालिक रंगनाथन गोविंदन को चेन्नई से गिरफ्तार किया है।

रंगनाथन पर इस मामले में 20,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि रंगनाथन को चेन्नई में बुधवार रात गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर मध्य प्रदेश लाया जाएगा।

इस मामले में एक डॉक्टर प्रवीण सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर बच्चों को यह जहरीला कफ सिरप प्रिस्क्राइब किया था। डॉक्टर के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कफ सिरप पीने से 20 बच्चों की मौत

इस बीच, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला बुधवार को जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ़ कफ सिरप पीने से 20 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि पांच का इलाज चल रहा है। इन 20 बच्चों में से 17 छिंदवाड़ा जिले के, दो बैतूल जिले के और एक बच्चा पांढुर्णा जिले से है।

Cough Syrup Case: रंगनाथन की गिरफ्तारी

रंगनाथन श्रीसान फार्मास्युटिकल्स के मालिक हैं। उन्हें गुरुवार, 8 अक्टूबर 2025 को चेन्नई में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। रंगनाथन को चेन्नई की अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर छिंदवाड़ा ले जाया जाएगा। तमिलनाडु सरकार ने श्रीसान फार्मास्युटिकल्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को सील कर दिया है। गिरफ्तारी से पहले, पुलिस ने रंगनाथन के बारे में जानकारी देने वाले को 20,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

Cough Syrup Case: मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी भी गिरफ्तार

गौरतलब है कि डॉक्टरों के एक समूह और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को छिंदवाड़ा जिले में विरोध प्रदर्शन किया और सरकारी डॉक्टर प्रवीण सोनी की रिहाई की मांग की, जिन्हें हाल ही में जिले में कथित तौर पर कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत के संबंध में जेल गया था।

डॉ. सोनी छिंदवाड़ा के परासिया स्थित सिविल अस्पताल में सरकारी शिशु रोग विशेषज्ञ हैं, जिन्हें हाल ही में निलंबित कर दिया गया था और बाद में उन पर कानूनी कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन

मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले में जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इससे पहले सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा की घटना के संबंध में भोपाल में सीएम आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की और दो ड्रग इंस्पेक्टरों, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के उप निदेशक को निलंबित करने और एक ड्रग कंट्रोलर को स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ दुकानों में मौजूद स्टॉक को भी जब्त किया जाए। छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में जिन परिवारों ने इसका सेवन किया है, उनके घरों से इस दवा की बरामदगी के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। (Cough Syrup Case)

Comments are closed.

और पढ़ें