UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Bihar Election 2025: NDA को बड़ा झटका! सीट बंटवारे से नाराज़ ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा बिहार में अकेले लड़ेगी चुनाव

Bihar Election 2025

By-Priyanshi Srivastava

Bihar Election 2025: उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने का बड़ा फैसला लिया है।

पार्टी ने NDA के भीतर सीट बंटवारे से असंतुष्ट होकर यह कदम उठाया है, जिसके बाद अब वह बिहार की 243 में से 153 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

गठबंधन से बाहर होने का कारण (Bihar Election 2025)

सुभासपा ने इस निर्णय के लिए बिहार में भाजपा के स्थानीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार भाजपा के नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को गलत फीडबैक दिया, जिसके कारण सुभासपा को गठबंधन में सम्मानजनक सीटें नहीं मिलीं।

राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी पिछले कई महीनों से बिहार के 32 जिलों में संगठन को मजबूत कर रही थी और 4-5 सीटें मांग रही थी, लेकिन उनकी उपेक्षा की गई।

आगे की रणनीति: नया मोर्चा बनाने की तैयारी

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने घोषणा की है कि पार्टी अपने संगठन की ताकत पर भरोसा करते हुए अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुभासपा अब बिहार में एक नया चुनावी मोर्चा बनाएगी और अन्य समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन के विकल्प खुले रखेगी।

पार्टी ने पहले चरण के लिए 50 से अधिक उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए हैं। राजभर ने दावा किया कि बिहार के राजभर, भर और राजवंशी समुदायों का वोटबैंक उनकी पार्टी के साथ है, जिसकी आबादी कई विधानसभा क्षेत्रों में 20 से 80 हजार तक है।

Comments are closed.

और पढ़ें