UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Puducherry: नितिन गडकरी ने पुडुचेरी में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Puducherry

Puducherry: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को पुडुचेरी में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इसमें एनएच-32 पर इंदिरा गांधी स्कायर और राजीव गांधी स्क्वायर के बीच चार किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की आधारशिला रखना, एनएच-332ए पर 14 किलोमीटर ईसीआर रोड में सुधार और एनएच-32 के 38 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले पुडुचेरी – पूंडियांकुप्पम खंड का उद्घाटन शामिल है।

क्या हैं नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं? (Puducherry)

जानकारी के मुताबिक, इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ाना और इंदिरा गांधी स्क्वायर से राजीव गांधी स्क्वायर तक शहरी क्षेत्र में यातायात की भीड़भाड़ को कम करना है, जिससे यात्रा का समय 35 मिनट से घटकर केवल 10 मिनट रह जाएगा।

ये परियोजनाएँ पुडुचेरी के शहरी क्षेत्रों में भी भीड़भाड़ कम करेंगी, जिससे ईंधन की महत्वपूर्ण बचत होगी, वाहनों से होने वाला उत्सर्जन कम होगा और परिचालन लागत कम होगी।

तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी

बेहतर सड़क नेटवर्क से मनकुला विनयगर मंदिर, नटराज मंदिर, नवग्रह मंदिर और अरबिंदो आश्रम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। विलुप्पुरम से कुड्डालोर, चिदंबरम और नागपट्टिनम की ओर जाने वाले वाहन चालक अब व्यस्त पुडुचेरी शहर को बायपास कर सकेंगे, जिससे यात्रा का लगभग 50 मिनट का समय बचेगा।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा (Puducherry)

कुल मिलाकर, ये परियोजनाएं केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन और व्यापार को पर्याप्त बढ़ावा देंगी, साथ ही ऑरोविले और पिचवरम जैसे प्रमुख स्थलों तक निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करेंगी, जिससे संस्कृति, वाणिज्य और कनेक्टिविटी के जीवंत केंद्र के रूप में पुडुचेरी की स्थिति मजबूत होगी।

समारोह में पुडुचेरी के राज्यपाल के. कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (Puducherry)

Comments are closed.

और पढ़ें