Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड
Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 71 नेताओं को मिला टिकट

Bihar Election 2025

By-Vaishali

Bihar Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में वर्तमान और अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी है।

यह लिस्ट भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अनुमोदित की गई है। पार्टी ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा इस सूची को मंजूरी दी गई।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 अक्टूबर को जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Bihar Election 2025: इन नेताओं को मिला टिकट

केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीवान के लिए मंगल पांडे, कटिहार के लिए तारकिशोर प्रसाद, दानापुर के लिए रामकृपाल यादव, बांकीपुर के लिए नितिन नबीन, बेतिया के लिए रेनू देवी, गया टाउन के लिए प्रेम कुमार, जमुई के लिए श्रेयसी सिंह, लखीसराय के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और तारापुर के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मंजूरी दी है।

विधानसभा अध्यक्ष समेत इन नेताओं का कटा टिकट

पार्टी की तरफ से जारी किए गए लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम जो काटा गया है उसमें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव का है। बता दें कि नंद किशोर यादव बिहार में बीजेपी के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं वह पटना साहिब सीट से लगातार 7 बार विधायक रह चुके हैं।

71 उम्मीदवारों की सूची: कौन हैं भाजपा के नए चेहरे?

एनडीए की सीट बंटवारे की रणनीति (Bihar Election 2025)

इससे पहले रविवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने आगामी बिहार चुनावों के लिए अपनी सीट-बंटवारे की व्यवस्था की घोषणा की, जिसमें भाजपा और जेडीयू 101-101 सीटों पर, एलजेपी (रामविलास) 29 सीटों पर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा छह सीटों पर और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एनडीए सहयोगियों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

यह घोषणा बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में की। तावड़े ने लिखा, “संगठित एवं समर्पित एनडीए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा पूरा कर लिया है, जो इस प्रकार है- भाजपा -101 सीटें जेडी (यू) – 101 सीटें एलजेपी (रामविलास) 29 सीटें आरएलएम – 06 सीटें हम 06 सीटें एनडीए के सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस कर बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।

एनडीए बनाम इंडिया ब्लॉक

इन चुनावों में एनडीए का मुकाबला राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक, कांग्रेस, दीपंकर भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली भाकपा (माले), भाकपा, माकपा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से होगा। इस बार बिहार में प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज के रूप में एक नए खिलाड़ी का भी आगमन होगा। 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। (Bihar Election 2025)

Comments are closed.

और पढ़ें