Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जीतन राम मांझी ने सभी 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सभी 6 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें चार मौजूदा विधायक हैं।

मांझी ने अपनी बहू दीपा कुमारी को इमामगंज से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, टिकारी से अनिल कुमार, बाराचट्टी से ज्योति देवी और सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी को उम्मीदवार बनाया है। अत्री से रोमित कुमार और कुटुम्बा से ललन राम को टिकट दिया गया है। (Bihar Election 2025)

मांझी ने इससे पहले एनडीए में सीट बंटवारे पर निराशा जताते हुए कहा था कि उनकी पार्टी ने 15 सीटों की मांग की थी लेकिन उन्हें केवल छह सीटें दी गईं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह गठबंधन के फैसले का विरोध नहीं करेंगे। हमें जो मिला है, हम उसी के साथ आगे बढ़ेंगे और इसके लिए हम पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं।

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (Bihar Election 2025)

इससे पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी ने इस सूची में वर्तमान और अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी है। यह लिस्ट भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अनुमोदित की गई है। पार्टी ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा इस सूची को मंजूरी दी गई।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 अक्टूबर को जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

एनडीए की सीट बंटवारे की रणनीति (Bihar Election 2025)

सत्तारूढ़ एनडीए ने रविवार को अपने घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी। भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर, लोजपा (रामविलास) 29 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

एनडीए बनाम इंडिया ब्लॉक

इन चुनावों में एनडीए का मुकाबला राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक, कांग्रेस, दीपंकर भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली भाकपा (माले), भाकपा, माकपा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से होगा। इस बार बिहार में प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज के रूप में एक नए खिलाड़ी का भी आगमन होगा। 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। (Bihar Election 2025)

Comments are closed.

और पढ़ें