UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Bihar Assembly polls 2025: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित

Bihar Assembly polls 2025

Bihar Assembly polls 2025: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें नरकटियागंज, किशनगंज, कस्बा, पूर्णिया और गया टाउन विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई। पार्टी ने नरकटियागंज से शास्वत केदार पांडे और किशनगंज से क़मरुल होदा को मैदान में उतारा है। वहीं, कसबा से इरफान आलम, पूर्णिया से जीतेंद्र यादव और गया टाउन से मोहन श्रीवास्ता निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

Bihar Election 2025

इससे पहले, 17 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त होने के कारण, राजद और कांग्रेस सहित महागठबंधन के बीच सीटों पर समझौता नहीं हो सका। महागठबंधन के घटक दल कुछ सीटों पर “दोस्ताना लड़ाई” में लगे हुए हैं। बिहार चुनाव 2025 के लिए मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। (Bihar Assembly polls 2025)

Bihar Assembly polls 2025: प्रशांत किशोर ने महागठबंधन पर किया कटाक्ष

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन बिहार चुनाव में तीसरे स्थान पर रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में लड़ाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और जन सुराज के बीच है।

बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग सभी पार्टियों ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बीजेपी ने बाजी मारी है और अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सत्तारूढ़ एनडीए ने रविवार को टिकट बंटवारे का फैसला कर लिया।

भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि रामविलास की लोक जनशक्ति पार्टी 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए मतदान 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। (Bihar Assembly polls 2025)

Comments are closed.

और पढ़ें