JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

CBSE Date Sheet 2026: 10वीं, 12 वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE Date Sheet 2026

CBSE Date Sheet 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा निकाय ने कहा कि परीक्षाएँ 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक होगी। नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुसार, 2026 से कक्षा 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाएं होंगी।

कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 9 अप्रैल 2026 तक होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। छात्र डेटशीट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई ने पहली बार परीक्षाओं से लगभग 110 दिन पहले डेटशीट जारी की है, जिससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। (CBSE Date Sheet 2026)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2026 से वर्ष में दो बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें पहला चरण अनिवार्य और दूसरा वैकल्पिक होगा। सीबीएसई ने कहा, “एनईपी-2020 की सिफारिशों और हितधारकों के परामर्श के अनुसार, सीबीएसई ने 2026 से दसवीं कक्षा में दो बोर्ड परीक्षाओं की नीति लागू करने का निर्णय लिया है।”

सभी छात्रों को पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा, जो फरवरी के मध्य में आयोजित होगी और अप्रैल में घोषित की जाएगी। उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को मई में आयोजित होने वाली दूसरी परीक्षा में अधिकतम तीन विषयों विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर मिलेगा, जिसके परिणाम जून में घोषित किए जाएँगे। (CBSE Date Sheet 2026)

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षाओं से पहले आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार किया जाएगा। जो छात्र पहली परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें आवश्यक पुनरावृत्ति के रूप में चिह्नित किया जाएगा, यानी वे केवल अगले वर्ष की मुख्य परीक्षाओं में ही दोबारा उपस्थित हो सकेंगे।

Date Sheet

CBSE Date Sheet 2026: डेटशीट ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आपको CBSE की आधिकारिक वेबसाइट CBSE.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको Latest@CBSE सेक्शन पर जाना होगा।
  • यहां आपको डेटशीट का लिंक दिखेगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको कक्षा 10वीं या 12वीं की टाईम टेबल वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर डेटशीट खुलकर आ जाएगी।
  • इसके बाद आप डाउनलोड के आइकन पर प्रेस कर अपने लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। (CBSE Date Sheet 2026)

Comments are closed.

और पढ़ें