राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

Indira Gandhi Death Anniversary: राहुल गांधी, सोनिया गांधी, खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Indira Gandhi Death Anniversary

Indira Gandhi Death Anniversary: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के शक्ति स्थल पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी का साहस, करुणा और देशभक्ति आज भी उनके हर कदम पर उन्हें प्रेरित करती है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भारत की इंदिरा हर शक्ति के सामने निडर, दृढ़ और अटल। दादी, आपने मुझे सिखाया कि भारत की पहचान और स्वाभिमान से बढ़कर कुछ नहीं है। आपका साहस, करुणा और देशभक्ति आज भी मेरे हर कदम को प्रेरित करती है।”

Rahul Gandhi

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दिवंगत प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की (Indira Gandhi Death Anniversary)

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दिवंगत प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “लाखों भारतीय ‘भारत की लौह महिला’ श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन से सदैव प्रेरणा पाएंगे, जो लचीलेपन, साहस और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक थीं। भारत की प्रगति और एकता के लिए उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता हमारे दिलों और दिमागों में बसी है। उन्होंने राष्ट्र की सेवा में, उसकी अखंडता और भावना की रक्षा करते हुए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। शक्ति स्थल पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।” (Indira Gandhi Death Anniversary)

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला

इससे पहले, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की और 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का हवाला दिया। बिहार के नालंदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि 1971 के युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी अमेरिका से न डरीं और न ही उनके सामने झुकीं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के पास न तो कोई विजन है और न ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने खड़े होने की क्षमता है।

राहुल गांधी ने कहा कि 1971 के बांग्लादेश युद्ध के दौरान अमेरिका ने भारत को डराने और धमकाने के लिए अपने विमान और नौसेना भेजी थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि हम आपकी नौसेना से नहीं डरते, आप जो करना है करें, हम वही करेंगे जो हमें करना चाहिए। (Indira Gandhi Death Anniversary)

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इंदिरा गांधी एक महिला थीं, लेकिन उनमें इस आदमी से ज्यादा हिम्मत थी। नरेंद्र मोदी कायर हैं। उनके पास न तो कोई विजन है और न ही अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने खड़े होने की क्षमता है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं। अगर नरेंद्र मोदी में हिम्मत है, तो बिहार की किसी भी सभा में उन्हें कहना चाहिए कि अमेरिका के राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं और उन्होंने (पीएम मोदी) उनके सामने नहीं झुका और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर नहीं रोका। वह ऐसा नहीं कर सकते।

Indira Gandhi Death Anniversary: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 19 नवंबर 1917 को हुआ था। इंदिरा गांधी ने शांतिनिकेतन से अपनी शिक्षा हासिल की। इसके बाद में इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी की। इंदिरा गांधी भारत की तीसरी और पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, जो 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 में उनकी हत्या तक इस पद पर रहीं।

बतौर प्रधानमंत्री, 1971 का भारत-पाक युद्ध और बांग्लादेश की आजादी में उनकी अहम भूमिका रही। वो “Iron Lady of India” के नाम से मशहूर हुईं। इंदिरा गांधी की लीडरशिप में ही भारत साल 1974 में परमाणु शक्ति संपन्न देशों की श्रेणी में खड़ा हो सका। वहीं, बैंकों के राष्ट्रीयकरण में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। (Indira Gandhi Death Anniversary)

Comments are closed.

और पढ़ें