UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Bahraich: सीएम योगी ने बहराइच नाव दुर्घटना स्थल का किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों के परिवारों से की मुलाकात

Bahraich

Bahraich: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के मिहिनपुरवा का हवाई सर्वेक्षण किया, जहां 30 अक्टूबर को एक नाव पलट गई थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों से भी मुलाकात की। साथ ही घटना में अपनों को गवाने वालों को 4-4 लाख धनराशि का चेक दिया।

इसके अलावा, भरथापुर गांव को 21 करोड़ 55 लाख की राशि की सौगात, जमीन चिन्हित कर गांव के 118 परिवार को कॉलोनी शौचालय बना कर 1 माह में बसाने का आदेश दिया है, जिसमे से 15-15 लाख की धनराशि गांव वासियों के खाते में भेजी जाएंगी।

Bahraich

भरतपुर क्षेत्र में गुरुवार को हुई दुखद नाव पलटने की घटना के बाद बहराइच (Bahraich) में बचाव अभियान जारी है, जिसमें कई लोग लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार, लापता व्यक्तियों के परिवार नदी के किनारे उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि NDRF, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीमें अभी भी लापता लोगों का पता लगाने के लिए नदी में व्यापक खोज अभियान चला रही हैं।

यह हादसा तब हुआ जब 22 लोगों को ले जा रही एक नाव नदी में पलट गई। इनमें से 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक महिला का शव अब तक बरामद किया जा चुका है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, पाँच बच्चों समेत आठ लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय नाव पर कुल 22 ग्रामीण सवार थे। उन्होंने बताया कि आठ लोग अभी भी लापता हैं। (Bahraich)

Bahraich boat tragedy

Bahraich: नाव पलटने की भयावह घटना

जानकारी के मुताबिक, बहराइच (Bahraich) ज़िले के भरतपुर गाँव के ग्रामीण नाव पर सवार होकर बाज़ार जाने के लिए निकले थे। लौटते समय उनकी नाव नदी किनारे एक लकड़ी से टकरा गई। इससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। नाव पर सवार 22 ग्रामीणों में से आठ लापता हैं, 13 घायल हैं और एक की मौत हो गई है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच जिले के भरतपुर गाँव में नाव पलटने की घटना का संज्ञान लिया है।

सीएम ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुँचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और एसडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल पर पहुँचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। (Bahraich)

Comments are closed.

और पढ़ें