JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

किसान के बेटे Ajeet Kumar Mishra ने रचा इतिहास, MPPSC परीक्षा 2023 में किया टॉप; कड़ी मेहनत कर बने डिप्टी कलेक्टर

Ajeet Kumar Mishra

Ajeet Kumar Mishra: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजीत कुमार मिश्रा ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2023 में टॉप किया है। उन्हें डिप्टी कलेक्टर के रूप में चुना गया है। इससे पहले अजीत कुमार को 2024 में वित्त के सहायक निदेशक के रूप में तैनात किया गया था।

अजीत ने मेन्स एग्जाम में 1,400 में से 821 अंक और इंटरव्यू में 175 में से 145 अंक हासिल किए। उनके कुल अंक 1,575 में से 966 हैं। अजीत मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के महरमपुर गाँव के एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता किसान होने के साथ-साथ एक निजी शिक्षक भी हैं और उनकी माँ गृहिणी हैं।

MPPSC Exam 2023 Topper

तमाम चुनौतियों के बावजुद नहीं मानीं हार

अजीत (Ajeet Kumar Mishra) ने नायब तहसीलदार से लेकर अब डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) बनने तक का सफर अपनी मेहनत से तय किया है। तमाम चुनौतियों के बावजुद उन्होंने हार नहीं मानी। अजीत ने बताया, “मुझे वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा। कभी-कभी, मेरे पास शिक्षा का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होते थे,

लेकिन मैंने अच्छी तरह से पढ़ाई की और अपने 12वीं के परिणाम के आधार पर छात्रवृत्ति प्राप्त करता रहा, इसे इंस्पायर्ड स्कॉलरशिप कहा जाता है। मैंने छात्रवृत्ति से पैसे बचाए और इन छात्रवृत्तियों के माध्यम से, मैंने अपने कोचिंग कार्य में अच्छा प्रदर्शन किया। आखिर में, मैं डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित हुआ।

अजीत (Ajeet Kumar Mishra) ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए रोज़ाना कम से कम 8-10 घंटे पढ़ाई करें। मिश्रा ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और मोबाइल फ़ोन ध्यान भटकाते हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल सिर्फ़ ज़रूरी होने पर ही करें।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के नोटिस के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 17 दिसंबर 2023 को आयोजित किया गया था। मेन्स एग्जाम 11 से 16 मार्च 2024 तक हुआ, उसके बाद जुलाई 2025 में इंटरव्यू आयोजित किया गया। वहीं, परिणाम 8 नवंबर, 2025 को घोषित किए गए।

यह बने डिप्टी कलेक्टर (Ajeet Kumar Mishra)

  • अजीत कुमार मिश्रा
  • भुवनेश चौहान
  • यशपाल स्वर्णकार
  • अभिषेक जैन
  • अनुराग गुर्जर
  • प्रिया अग्रवाल
  • अर्पिता राई
  • सूरज सिंह
  • कल्पेश सिंघई
  • अदिति जैन
  • अंकित
  • मोना डांगी
  • आरुषि गुप्ता
  • नरेंद्र सिंह मेवाड़ा
  • अक्षांश श्रीवास्तव
  • पंकज परमार
  • सिद्धार्थ मेहता
  • अरुण मालवीय
  • रानी आहिरवार
  • रश्मि कुशरे
  • सीमा बडोले
  • कृष्णपाल बघेल
  • शीतल ठाकुर
  • सोनाली डावर

Comments are closed.

और पढ़ें