Maharashtra TET Paper Leak: एकनाथ शिंदे बोले- मास्टरमाइंड पर लगेगा MCOCA, दोषियों को नहीं मिलेगी रियायत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नया सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब; कहा- राजनाथ सिंह ने संसद को किया गुमराह राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- ‘धन पहले, आस्था बाद में’ पेपर लीक की आशंका के बीच महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित गोरखपुर में भाजपा के प्रशिक्षण मेगा-अभियान का शुभारंभ, CM योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां Trump Tariff: ट्रंप की चेतावनी! डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर 100% टैरिफ लागू करने की घोषणा, EU को मुख्य निशाना बनाते हुए सख्त रुख

Delhi Car Blast: लाल किले के पास बड़ा धमाका, अब तक 11 लोगों की मौत; दिल्ली में हाई-अलर्ट घोषित

Delhi Car Blast

Delhi Car Blast: देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम कार में धमाका होने के बाद हड़कंप मच गया। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास यह धमाका हुआ है। धमाके में 11 लोगों की मौत और 16 के घायल होने की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद दमकल की करीब 15 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

Lal Quila

दिल्ली में हाई-अलर्ट घोषित

घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। साथ ही, सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है। फिलहाल एनआईए, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और फोरेंसिक टीमें मिलकर पूरे इलाके की गहन जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस आतंकी मॉड्यूल की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं। दिल्ली में इस वक्‍त हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है। (Delhi Car Blast)

आपको बताते चलें, लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है। शाम के समय इस इलाके में अच्छी खासी भीड़ होती है। शाम के समय स्थानीय बाजार गुलजार होते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने भी पहुंचते हैं।

Delhi Car Blast: संदिग्ध गाड़ी की पहचान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में पता चला है कि धमाका चलती आई20 कार में हुआ था, जो हरियाणा नंबर की थी। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में हरियाणा पुलिस से संपर्क किया है।

शुरुआती जांच में गाड़ी के मालिक और संभावित ड्राइवर की जानकारी जुटाई जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम हरियाणा रवाना हो चुकी है, जो गाड़ी के मालिक और उसके कनेक्शन की तहकीकात करेगी। सुरक्षा एजेंसियां इस धमाके को आतंकी साजिश से जोड़कर देख रही हैं। (Delhi Car Blast)

Lal Quila Metro Station gate no 1

फरीदाबाद में विस्फोटक की बरामदगी

आज सुबह ही फरीदाबाद में बड़ी मात्रा में आरडीएक्‍स सहित अन्‍य विस्‍फोटक बरामद होने की बात सामने आई थी, गुजरात से यूपी तक पुलिस ने बड़ी संख्‍या में संदिग्‍धों को अरेस्‍ट कर चुकी है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने कहा कि आज शाम लगभग 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट के कारण आस-पास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सभी एजेंसियां, एफएसएल, एनआईए, यहां मौजूद हैं। घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। (Delhi Car Blast)

सतीश गोलचा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, “गृह मंत्री ने भी हमें बुलाया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है।

Comments are closed.

और पढ़ें