UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Nowgam Blast: नौगाम पुलिस स्टेशन विस्फोट में 9 लोगों की मौत, 32 घायल; गृह मंत्रालय ने कहा- दुर्भाग्‍यपूर्ण घटना…

Nowgam Blast

Nowgam Blast: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात हुए एक बड़े धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इससे पास की इमारत को भी भारी नुकसान पहुँचा। घायलों को आगे के इलाज के लिए श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल (एसएमएचएस) में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा गया था या फिर कुछ हिस्सा ही लाया गया था। इस मामल में गृह मंत्रालय (MHA) ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जाएगी। गृह मंत्रालय के मुताबिक, आतंकवादी मॉड्यूल की जांच के दौरान बरामद विस्फोटक सामग्री अत्यधिक अस्थिर प्रकृति की थी, जो 10 नवंबर को हुए दिल्ली लाल किला विस्फोट से जुड़ी थी, जिसमें 12 लोग मारे गए थे। (Nowgam Blast)

Jammu kashmir

Nowgam Blast: आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े विस्फोटक की कहानी

गृह मंत्रालय के जेके डिवीजन में संयुक्त सचिव प्रशांत लोखंडे ने कहा कि कल, 14 नवंबर को रात 11:20 बजे एक दुर्भाग्यपूर्ण आकस्मिक घटना में जम्मू और कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर एक बड़ा विस्फोट हुआ। नौगाम पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का मामला सुलझा लिया। एफआईआर 162/2025 की जांच के दौरान, विस्फोटक पदार्थों और रसायनों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

बरामदगी को पुलिस स्टेशन के एक खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से रखा गया था। जांच में शामिल सभी एजेंसियां समन्वित और वैज्ञानिक तरीके से एक साथ काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ज़ब्त की गई सामग्री की बड़ी मात्रा के कारण, विशेषज्ञों की निगरानी में फोरेंसिक प्रक्रिया लगभग दो दिनों तक निर्बाध रूप से जारी रही। हालाँकि, कुछ पदार्थों की अस्थिर और संवेदनशील प्रकृति ने शायदमआकस्मिक विस्फोट में योगदान दिया। (Nowgam Blast)

लोखंडे ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और तीन नागरिक घायल हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा के लिए भेज दिया गया। पुलिस थाने की इमारत को भारी नुकसान पहुँचा है।

अधिकारियों ने विस्फोट के पीछे के सटीक कारण की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, लेकिन लोखंडे ने जनता से अटकलें लगाने से बचने का आग्रह किया है। साथ ही इस बात पर जोर दिया है कि जांच पूरी होने तक कोई वैकल्पिक कारण नहीं माना जाना चाहिए। प्रभावित लोगों के प्रति सरकार के समर्थन को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है। (Nowgam Blast)

Comments are closed.

और पढ़ें