UP: लखनऊ के मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आज विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा द्वारा स्थानीय के. डी सिंह बाबू स्टेडियम और बक्शी का तालाब इंटर कॉलेज में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत भारी संख्या में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

UP: खेल प्रतियोगिताओं में ग्रामीण प्रतिभागियों का उत्साह
इस दौरान रस्सा कशी, खो खो, कबड्डी, दौड़ प्रतियोगिता और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिभागियों का उत्साह देखते बनता था। खेल प्रतियोगिता के दौरान साइ सेंटर ,स्पोर्ट्स कॉलेज और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के कोच और रेफरी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे।
इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के साथ पवन सिंह, अवनींद्र सिंह, सुनील भराला, पूर्व राज्य मंत्री जी डी शुक्ला ने भी खिलाड़ियों के साथ में प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर शुरुआत की। (UP)

प्रधानमंत्री मोदी का आवाहन: खेलों के प्रति देश की प्रतिबद्धता
डॉक्टर दिनेश शर्मा प्रतियोगिता में सम्मिलित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 29 सितंबर से 25 दिसंबर तक पूरे देश में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मोहन लालगंज संसदीय क्षेत्र लखनऊ में अभी तक सभी विधानसभाओ में डेढ़ दर्जन से अधिक जगहो पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं।
डॉ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर खेलो इंडिया कार्यक्रम शुरू करने के बाद से ओलंपिक एशियन गेम और राष्ट्रमंडल खेलों में मेडल के रूप में सोना बरसने लगा है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भारत के नाम को रोशन किया है या सब इसलिए संभव पाया कि गांव में छपी भी खेल प्रतिभाओं को बाहर लाने के लिए सांसद खेल महोत्सव भी एक आधार बना है। खेल एकता, समन्वय और सौहार्द को उत्पन्न करता है। (UP)

खेलों से रोजगार के अवसर
खेल मंत्री मनसुख मांडवीया द्वारा पूरे भारत में खेलों में एकरूपता लाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज खेल रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहा है। भारत बड़ी मात्रा में खेल संबंधी वस्तुओं का उत्पादन कर रहा है। खिलाड़ी खेल के माध्यम से भारी संख्या में न केवल रोजगार पा रहे हैं, बल्कि आर्थिक आय का सृजन भी कर रहे हैं। (UP)

अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत
डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि अटल शताब्दी समारोह के अंतर्गत उनके जन्मदिन पर 25 दिसंबर को मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र का विभिन्न खिलाड़ियों के बीच खेले गए खेलों का फाइनल होगा, जिसमें विशाल खेल खिलाड़ियों का समागम होगा। उन्होंने याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने ही साई सब सेंटर,लखनऊ की स्थापना तथा स्पोर्ट्स कॉलेज का नवीनीकरण कार्य कराया था। अब उनका स्मरण करते हुए ही सांसद खेल महोत्सव का समापन 25 दिसम्बर को उनकी जन्म जयंती पर होगा। (UP)

आज लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम और बक्शी तालाब इंटर कॉलेज में भारत माता की जय के नारे से पूरा वातावरण गुजाएमान हो गया। बाद में डॉ दिनेश शर्मा द्वारा खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया। (UP)









