राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

Bahraich Violence: बहराइच हिंसा में अदालत का बड़ा फैसला, रामगोपाल मिश्रा के हत्‍यारे सरफराज को फांसी, 9 को उम्रकैद की सजा

Bahraich Violence

Bahraich Violence: बहराइच की एक अदालत ने 2024 के रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड और सांप्रदायिक हिंसा मामले में मुख्य आरोपी सरफराज उर्फ रिंकू को मौत की सजा सुनाई है, जबकि नौ अन्य दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी गई है।

बहराइच कोर्ट ने मंगलवार को 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। फैसले की खबर न्यायालय से बाहर आते ही अफरा-तफरी का माहौल है। कोई अराजकता न फैले, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Bahraich Violence: उम्रकैद की सजा पाने वाले दोषियों की सूची

कोर्ट ने जिन 9 गुनहगारों को उम्रकैद की सजा दी है, उनके नाम फहीम, सैफ अली, जावेद खान, अब्दुल हमीद, तालिब उर्फ सबलू, ईसान, सुएब खान, ननकऊ और मारूफ हैं। बहराइच हिंसा मामले के 10 दोषियों में अब्दुल हमीद, उसके तीन बेटे और छह अन्य लोग शामिल हैं। मंगलवार को कोर्ट ने तीन आरोपियों- शकील अहमद, बबलू अफजल उर्फ कल्लू और खुर्शीद को दोषमुक्त कर दिया था।

विसर्जन यात्रा के दौरान भड़की हिंसा?

हरदी इलाके के महाराजगंज बाजार में 13 अक्टूबर 2024 को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के समय यात्रा निकल रही थी। उसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। (Bahraich Violence)

इसके बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी और कई दुकानों व घरों में आग लगा दी गई थी। इस हिंसा के दौरान कई अन्य लोग घायल भी हो गए। हिंसा के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। मकानों, दुकानों, अस्पताल, मोटरसाइकिलों और कारों को आग लगा दी गई। संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

सभी दोषियों पर एक लाख रुपये का अर्थदंड

हरदी पुलिस ने उसी दिन हत्या के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ धारा 103/2 के तहत मामला दर्ज किया था। 13 अक्टूबर, 2024 को हुई हिंसा और रामगोपाल मिश्र की गोली मारकर हत्या के मामले में गुरुवार को न्यायालय ने दो दिन पहले दोषी करार दिए गए सरफराज को फांसी और अन्य नौ दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। (Bahraich Violence)

गुरुवार की शाम प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा द्वितीय ने फैसला सुनाया। मुख्य दोषी सरफराज को फांसी व अन्य नौ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा है।

Comments are closed.

और पढ़ें