JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Jaunpur Double Murder Case: हैवानियत की सारी हदें पार! मां-बाप की हत्या कर टुकड़े नदी में फेंके; पुलिस के उड़े होश

Jaunpur Double Murder Case

Jaunpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने माता-पिता की कथित तौर पर हत्या करने और उनके शव के अंगों को गोमती नदी में फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अंबेश कुमार को उसकी बहन वंदना देवी की शिकायत के आधार पर 15 दिसंबर को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Jaunpur Double Murder Case: पारिवारिक विवाद के पीछे की कहानी

पुलिस के अनुसार, 8 दिसंबर को अंबेश का अपने माता-पिता, शाम बिहारी और बबीता देवी से झगड़ा हुआ, जो हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। गुस्से में आकर अंबेश ने कथित तौर पर अपने माता-पिता पर हमला किया और उनकी हत्या कर दी, उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और छह बोरियों में भरकर उन्हें ठिकाने लगा दिया।

पुलिस ने नदी से पिता के शरीर के अंगों से भरा एक बोरा बरामद किया है और अन्य बोरों की तलाश जारी है।
इस जघन्य हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव के बचे हुए हिस्सों को बरामद करने की कोशिश कर रही है। (Jaunpur Double Murder Case)

पुलिस की कार्रवाई

जौनपुर के एसपी आयुष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक शाम बाग और बबीता देवी की पुत्री वंदना देवी ने 14 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता 8 दिसंबर से लापता हैं और उनका भाई अंबेश कुमार 12 दिसंबर से लापता है। 15 दिसंबर को हमने अंबेश को ढूंढ निकाला। उसने बताया कि 8 दिसंबर को शाम करीब 7-8 बजे वह अपने घर पर था और माता-पिता से उसकी कहासुनी हो गई, जिससे वह क्रोधित हो गया। (Jaunpur Double Murder Case)

फिर उसने अपनी मां और उसके बाद पिता पर हमला किया। उसने अपने माता-पिता के शवों को आरी से काटकर छह बोरियों में भर दिया। सुबह 5 बजे उसने बोरियों को अपनी कार में रखा और गोमती नदी में फेंक दिया। हमने पिता के शरीर के टुकड़ों से भरी एक बोरी बरामद कर ली है। हत्या का मकसद पारिवारिक विवाद था।”

Comments are closed.

और पढ़ें