New feature in X: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल ही में एक नया फीचर आया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, ये फीचर देश में पिछले महीने के सबसे ज्यादा लाइक वाले ट्वीट्स को दिखाता है। यह फीचर यूजर्स को ‘इंस्पिरेशन’ टैब के तहत उपलब्ध है, जहां वे पिछले 24 घंटे, 7 दिनों या 30 दिनों के आधार पर सबसे ज्यादा लाइक, रीप्लाई और कोट्स वाले पोस्ट्स देख सकते हैं।
इसी से एक आंकड़ा निकलकर सामने आया है कि भारत में पिछले 30 दिनों में, 10 सबसे ज्यादा लाइक किए गए पोस्ट में में से 8 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैं। टॉप-10 में कोई और नेता नहीं है। पीएम मोदी एक ऐसे नेता हैं, जिनकी बढ़ते समय के साथ विश्वभर में लोकप्रियता बढ़ी है। दुनियाभर में उन्हें काफी पसंद किया जाता है।

यह फीचर एक्स द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया है, जो प्लेटफॉर्म पर यूजर एंगेजमेंट को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है। एक्स के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर (Nikita Bier) ने इसे ग्लोबल टाउन स्क्वायर की अखंडता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कदम बताया है। (New feature in X)
भारत जैसे विशाल यूजर बेस वाले देश में यह सुविधा राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर दिशा को समझने में उपयोगी साबित हो रही है। डेटा के अनुसार, भारत में एक्स के लगभग 27 मिलियन मासिक सक्रिय यूजर्स हैं, जो इसे एशिया में जापान के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार बनाते हैं।
New feature in X: एक्स पर भी भारत के प्रधानमंत्री के काफी चर्चे
वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी भारत के प्रधानमंत्री के काफी चर्चे हैं। पीएम मोदी को एक्स पर 105.9 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। पीएम मोदी के जिस पोस्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है, इनमें से, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हिंदू धर्मग्रंथ भगवद गीता की एक प्रति भेंट करने वाली पोस्ट को सबसे अधिक प्रतिक्रिया मिली, जिसकी पहुंच 67 लाख लोगों तक और 231 हजार लाइक्स तक थी। (New feature in X)
उस पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन को गीता की रूसी प्रति भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं। @Kremlin Russia_El”
एक अन्य पोस्ट, जिसमें पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में स्वागत किया था, उसको भी काफी ध्यान मिला, जो 10.6 मिलियन उपयोगकर्ताओं तक पहुंचा और 214 हजार लाइक प्राप्त किए।
इस पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “अपने मित्र, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार है। भारत-रूस की दोस्ती एक ऐसी सिद्ध परंपरा है जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है। @Kremlin Russia_El” (New feature in X)
इसके अलावा, राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह पर पीएम मोदी की पोस्ट और ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को दिए गए उनके बधाई संदेश को भी काफी ध्यान मिला, जिन्हें 140,000 और 147,000 लाइक मिले। इन पोस्ट को 31 लाख और 55 लाख उपयोगकर्ताओं ने देखा, जो इनकी व्यापक सहभागिता को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ध्वजारोहण समारोह पर लिखा, “श्री राम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वजारोहण उत्सव देखना भारत और विश्व के करोड़ों लोगों के लिए एक ऐसा क्षण है जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अयोध्या में इतिहास रचा गया है और यह हमें प्रभु श्री राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए और भी अधिक प्रेरित करता है,” (New feature in X)
प्रधानमंत्री मोदी ने नेत्रहीन महिला टी20 विश्व कप में भारत की जीत पर कहा, “भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को पहले नेत्रहीन महिला टी20 विश्व कप में जीत हासिल करके इतिहास रचने के लिए हार्दिक बधाई! इससे भी अधिक सराहनीय बात यह है कि वे श्रृंखला में अपराजित रहीं। यह वास्तव में एक ऐतिहासिक खेल उपलब्धि है, कड़ी मेहनत का एक शानदार उदाहरण है,”
इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी को ओमान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया गया, जो उनकी तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण था। यह प्रतिष्ठित सम्मान, जिसकी स्थापना 1970 में ओमान के संस्थापक सुल्तान काबूस बिन सईद ने की थी, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, जनसंपर्क और वैश्विक शांति में असाधारण योगदान को मान्यता देता है। (New feature in X)
प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 29 देशों से सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं, यह एक दुर्लभउपलब्धि है जो उनकी व्यक्तिगत राजनयिक पहुंच और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा दोनों को दर्शाती है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद आभार व्यक्त करते हुए, पीएम मोदी ने सुल्तान हैथम बिन तारिक को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सम्मान “भारत और ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।”
प्रधानमंत्री ने x पर एक पोस्ट में कहा, “सदियों से हमारे पूर्वज एक दूसरे से जुड़े रहे हैं और समुद्री व्यापार में संलग्न रहे हैं। अरब सागर हमारे देशों के बीच एक मजबूत सेतु बन गया है। मैं यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित करता हूं। मैं यह सम्मान उन पूर्वजों को भी समर्पित करता हूं जिन्होंने मांडवी से मस्कट की यात्रा करके इस रिश्ते की नींव रखी। यह सम्मान उन नाविकों को भी समर्पित है जिन्होंने सदियों के आदान-प्रदान के माध्यम से दोनों देशों की प्रगति में योगदान दिया है,” (New feature in X)









