राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

रेल में सफर करना हुआ महंगा, कितना बढ़ गया किराया? जानिए पूरी डिटेल

अपने देश में जब इंसान घुमने की तैयारी करता है तो उसके ज़हन में सबसे पहले ये आता है कि क्या जहां वो घुमने जा रहा है वहां ट्रेन में टिकट खाली है या नहीं। अपने देश में आधे सेज़्यादा आबादी ट्रेस से सफर करती है, और अब तो मोदी सरकार ने रेलवे को भी बहुत आत्याधुनिक करते चले जा रहे है। सरकार ने कई नई ट्रेनों को बी लांच कर दिया है। लेकुन इन सबके बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बुरी खबर आ रही है।

ट्रेन के किराये में हुई बढ़ोतरी

आपको बताते चलें कि ट्रेन में सफर करना आज से महंगा हो गया है। रेल मंत्रालय ने गुरुवार को यात्री ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा की जो आज से लागू हो गई है। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है। 215 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर साधारण श्रेणी में यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा लगेगा। हालांकि लोकल ट्रेनों और छोटी दूरी की यात्रा करने वालों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बदलाव से रेलवे को चालू वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। यह इस साल यात्री किराए में दूसरी बार बढ़ोतरी है। इससे पहले जुलाई में भी किराए बढ़ाए गए थे।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में किराये में हुई बढ़ोतरी
रेलवे के मुताबिक मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोचों और सभी एसी क्लास में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। यानी 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर केवल 10 रुपये बढ़ेंगे। नई व्यवस्था के तहत लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट के किराए में कोई इज़ाफा नहीं होगा। साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पुराने किराए का ही भुगतान करना होगा।

आखिर ऐसा क्या हुआ जो रेलवे को बढ़ाना पड़ा किराया?

रेलवे के  अधिकारियों के मुताबिक ये कहा गया है कि पिछले एक दशक में रेल नेटवर्क और संचालन में बड़ा विस्तार किया गया है। इसे देखते हुए किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है। रेलवे के संचालन की मांग बढ़ी है और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है, जिससे खर्चों में वृद्धि हुई है।
कर्मचारियों पर होने वाला खर्च बढ़कर 1.15 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पेंशन का खर्च 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। साल 2024-25 के लिए कुल परिचालन लागत 2.63 लाख करोड़ रुपये रही है। इसी को देखते हुए रेलवे नें अपने किराये में बढञोतरी की है। अब देखना होगा कि आम जनता की जेब पर और कितना बोझ बढ़ेगा और रेलवे को कितना मुनाफा होगा।

Comments are closed.

और पढ़ें