JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Ashes 2025: इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार विक्ट्री, इतने साल बाद ऑस्ट्रेलिया में चखा जीत का स्वाद

एशेज 2025 में इंग्लैंड का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है, उसने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 3-0 से पीछे चल रही थी। जिसके बाद इंगलैंड टीम के हेड कोच मैकुलम पर भी उंगली उठने लगी थी और इंग्लैंड के प्रदर्शन को लेकर वहां के फैन भी काफी ज़्यादा नाराज़ नज़र आ रहे थे। हालांकि बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरूआत में इंग्लैंड नें शानदार परफॉर्म करते हुए वापसी की है, और ऑस्ट्रेलिया को उसके ही देश में उसको पटखनी दे डाली।

MCG में इंग्लैंड की धमाकेदार जीत

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड(MCG) पर खेले गए चौथे टेस्‍ट मैच में इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को 4 विकेट से मात दी। ऐसे में 5 मैचों की सीरीज में अब इंग्‍लैंड की जीत का खाता खुला है। हार के बाद भी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 प्‍वाइंट्स टेबल पर ऑस्‍ट्रेलिया की बादशाहत कायम है।

5,468 दिनों का सूखा आखिरकार खत्म हो गया। इंग्लैंड ने लगभग 15 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट मैच में जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है।  जिसे कई लोग “चमत्कारी जीत” करार दे रहे हैं। चौथी पारी में 175 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 32.2 ओवरों में 4 विकेट से जीत दर्ज की। यह 1962 के बाद पहली बार था जब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट की चौथी पारी में सफल रन चेज़ किया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 18 टेस्ट मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया में जीत का स्वाद चखा।

175 रन का टारगेट मिला

ऑस्‍ट्रेलिया टीम दूसरी पारी में भी बुरी तरह फेल रही और 34.3 ओवर में ऑलआउट होकर 132 रन ही बना सकी। सलामी बल्‍लेबाज ट्रेविस हेड फिफ्टी से चूक गए। उन्‍होंने 67 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। वहीं कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने 24 और कैमरन ग्रीन ने 19 रनों का योगदान दिया। ब्रायडन कार्स ने 4 और कप्‍तान स्‍टोक्‍स ने 3 शिकार किए। ऐसे में इंग्‍लैंड को दूसरी पारी में जीत के लिए 175 रनों का टारगेट मिला।

इंग्‍लैंड को दूसरी पारी में जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। क्रॉली ने 37 और डकेट ने 34 रन बनाए। ब्रायडन कार्स (6) सस्‍ते में आउट हुए। इसके बाद जैकब बेथल ने 40 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूती दी। पहली पारी में फेल हुए रूट ने 38 गेंदें का सामना किया और 15 रन बनाए। वहीं कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने 2 रनों का योगदान दिया। हैरी ब्रूक 18 और जेमी स्मिथ 3 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Comments are closed.

और पढ़ें