राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए सासंद शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर पिछले कई समय से चर्चा का  विषय बने हुए हैं। शशि थरूर के कुछ ऐसे बयान आये हैं,जो कि पार्टी लाइन से हटकर हैं। जिससे उनकी पार्टी खुद असहज महसूस कर रही हैं। शशि थरूर पीएम नरेंद्र मोदी के काम की सराहना कई बार कर चुके हैं। जिसके बाद कांग्रेस उनसे खफा चल रही है। आज कांग्रेस की CWC बैठक में काफी लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस सासंद शशि थरूर नज़र आए। बता दें कि पिछली कांग्रेस की की बैठकों से शशि थरूर ने दूरी बना रखी थी, लेकिन आज वो बैठक में शामिल होते हुए नज़र आएं है।

पिछली कई बैठकों से रहे थे दूर

खास बात ये है कि थरूर ने कांग्रेस की पिछली दो बैठकों में हिस्सा नहीं लिया था. संसद की शीतकालीन सत्र की रणनीति की बैठक में भी थरूर शामिल नहीं हुए थे. इसके अलावा 18 नवंबर को पार्टी की हुई एक और अहम बैठक में थरूर हिस्सा लेने नहीं पहुंचे थे. इसके अलावा संसद सत्र के दौरान ही राहुल गांधी ने भी कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई थी जिसमें से थरूर गायब रहे थे।

गैरहाजिरी होने के पीछे का बताया था कारण

हालांकि, हर बार अपना गैरहाजिरी के पीछे कांग्रेस सांसद पूर्व सूचना को हथियार बनाते रहे हैं। शीतकालीन सत्र की रणनीति वाली बैठक में खुद सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी थे, लेकिन थरूर ने बताया कि वो अपनी वृद्ध मां के साथ केरल में हैं।

पार्टी लाइन से अलग दे चुके हैं बयान

जैसे ही थरूर कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन पहुंचे पूरे मीडियाकर्मियों की नजर उनपर थी। उन्होंने भी पहले हाथ जोड़े फिर हाथ हिलाते हुए ऑफिस के अंदर चले गए। बता दें कि पिछले कुछ समय से थरूर पार्टी लाइन से अलग बयान दे रहे हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राष्ट्रपति भवन में हुए स्वागत समारोह में भी शामिल हुए थे। जबकि इस समारोह में खरगे और राहुल गांधी को न्योता भी नहीं भेजा गया था।

कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक खत्म होने का बाद ही पता चले कि क्या कुछ निकल कर सामने आया है और शशि थरूर का क्या होगा रिएक्शन भी देखने को मिलेगा। इस बैठक में शामिले होने के बैद अब ये भी देखनो को मिलेगा कि कांग्रेस सासंद शशि थरूर का अगला कदम क्या होगा।

Comments are closed.

और पढ़ें