Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में नज़र आए बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह, कहा- ‘कोर्ट ने सजा दी, कोर्ट ने ही …

यूपी की सियासत में पारा काफी ज़्यादा गर्म होता जा रहा है। कुछ दिन पहले कुलदीप सिंह सेंगर की ज़मानत को लेकर बवाल मच गया है। अब सेंगर की ज़मानत सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े तक पहुंच गई है। दूसरी तरफ बीजेपी के कद्दावर नेता और गोंडा के बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह की इस पूरे प्रकरण में एंट्री हो गई है। बृजभूषण शरण सिंह नें खुलकर सेंगर का समर्थन किया है।

बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने सेंगर को लेकर क्या कहा

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कुलदीप सेंगर के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत हुई है, मैं उसका स्वागत करता हूं। सेंगर के साथ अन्याय हुआ था, उनके साथ खड़यंत्र हुआ था, जैसे मेरे साथ विश्व व्यापी खड़यंत्र हुआ था।पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि उनके खिलाफ भी खड़यंत्र रचा गया था, लेकिन जनता उनके साथ खड़ी हो गई और वे उससे बाहर निकल आए, जबकि सेंगर ऐसा नहीं कर पाए।

आज भी खड़यंत्र जारी है

बीजेपी नेता ने अपने बयान में यह भी कहा, “आज मैं बड़ी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं कि कुलदीप सिंह सेंगर के साथ खड़यंत्र हुआ था और वह खड़यंत्रकारी आज भी खड़यंत्र कर रहे हैं।” बृजभूषण शरण सिंह ने धरना-प्रदर्शनों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “वो कहीं से प्रेरित हैं, उनके पीछे कोई है। खैर, उससे मेरा लेना-देना नहीं है। कोर्ट ने उनको बाइज्ज़त जमानत दी है, तो कोर्ट का सम्मान सबको करना चाहिए।” आगे कहा कि “धरना-प्रदर्शन से कुछ होने वाला नहीं है।

न्यायिक प्रक्रिया का हवाला

पूर्व सांसद ने न्यायिक प्रक्रिया का ज़िक्र करते हुए कहा, “वो जेल चले गए और इंतज़ार किया। तीन-चार साल से जेल में हैं। जो न्यायिक प्रक्रिया है, उसके अधीन छूटकर के आए हैं, तो इसमें दिक्कत क्या है?” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश धरना-प्रदर्शन से चलेगा।

बता दें कुलदीप सिंह सेंगर उन्नाव रेप कांड में एक प्रमुख आरोपी रहे हैं और उनकी जमानत पर पहले से ही विवाद चल रहा है. अब बृजभूषण शरण सिंह के इस समर्थन भरे बयान ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है. विपक्षी दलों की ओर से इस बयान की आलोचना की जा रही है।

Comments are closed.

और पढ़ें