उत्तर प्रदेश में अब भू माफ़िय और बाहुबलियों की खैर नहीं हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं जनता कह रही है योगी सरकार के एक्शन के बाद से ही। एक दौर था जब उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल का हिस्सा सिर्फ बाहुबलियों के नाम से गूंजता था और उनके आतंक से वहां के लोग खौफ खाते थे। लेकिन यूपी में 2017 में योगी आदित्यनाथ के सूबे की कुर्सी संभालने के बाद से एक-एक कर के अपराधियों के लिए काल बन गए हैं, अतीक अहमद से लेकर मुख़्तार अंसारी और विकास दुबे और न जाने कितने तमाम अपराधियों को योगी आदित्यनाथ ने सीधे यमराज से मुलाकात करवा दी है।
आज एक बार फिर से सीएम योगी ने गोरखपुर में सीधे तौर पर अधिकारीयों को निर्देश जारी कर दिया है क अब न कोई भू माफिया और न ही कोई बहुबली को बाख्सा नहीं जायेगा।

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश
मुख्यमंत्री ने ये निर्देश गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते हुए दिखाई दिए। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि सरकार जबरदस्ती संपत्ति पर कब्ज़ा करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन ऑडिटोरियम में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने आगंतुकों से बातचीत की, उनके आवेदन संबंधित अधिकारियों को सौंपे और उन्हें सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सीएम योगी का शिकायतकर्ताओं को संदेश
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शिकायतकर्ताओं से कहा, “चिंता न करें। हर समस्या का समाधान किया जाएगा। सरकार हर संभव मदद करेगी” जमीन से जुड़े विवादों के लिए, उन्होंने अधिकारियों को सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पारिवारिक विवादों के मामलों में, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दोनों पक्षों से बात करके सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए कहा। इलाज के लिए वित्तीय सहायता मांगने वाले आवेदनों पर, मुख्यमंत्री योगी ने आश्वासन दिया कि फंड की कमी स्वास्थ्य सेवा में बाधा नहीं बनेगी। बयान में कहा गया है कि उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल के अनुमानों को तेजी से तैयार करने और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता के लिए सरकार को भेजने का निर्देश दिया।









