पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बीजेपी और टीएमसी की तरफ से एक दूसरे पर तीखा हमला बोला गया है। अमित शाह ने आज पीसी कर के ममता सरकार पर हमलावर नज़र आए। अमित शाह ने कहा कि राज्य की ममता बनर्जी सरकार चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी तरफ ममता बैनर्जी भी पलटवार करने से पीछे नहीं हटी और उन्होंने बीजेपी सरकार को जमकर कोसा।

अमित शाह के बयान पर ममता का पलटवार
पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम से आम लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। वो कह रहे हैं कि बांग्लादेश के डेढ़ करोड़ लोगों का नाम हटा दिया जाएगा। ये लोग राजनीतिक हताशा में हैं, पिछली बार कहा था 200 पार और अब कर रहे हैं एसआईआर। SIR के नाम पर घुसपैठियों को हटाएंगे, इतने दिन तक क्या कर रहे थे। मुझे भी बांग्लादेशी कहा जाता है।
घुसपैठिए बंगाल से घुसते हैं तो पहलगाम कैसे?
अमित शाह की ओर से बांग्लादेश की सीमा से सटे क्षेत्र में बाड़ लगाने को लेकर राज्य सरकार से जमीन नहीं दिए जाने के आरोप पर ममता बनर्जी ने कहा, “आज वे (BJP) कह रहे हैं कि ममता बनर्जी ने जमीन नहीं दी। पेट्रापोल और अंडाल में जमीन किसने दी? वे यह भी कहते हैं कि घुसपैठिए सिर्फ बंगाल से ही घुसते हैं, अगर ऐसा है, तो क्या आपने पहलगाम में हमला किया था? दिल्ली में हुई घटना के पीछे कौन था?”

वोटर लिस्ट को लेकर जारी एसआईआर प्रक्रिया पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा, “वे (BJP) SIR के नाम पर लोगों को प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में एसआईआर की वजह से अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है.” उनका दावा है कि एसआईआर का संचालन एआई का उपयोग करके किया जा रहा है, यह एक बड़ा घोटाला है। ममता ने यह भी कहा कि लोग पश्चिम बंगाल में बीजेपी को सत्ता में नहीं आने देंगे।









