देश में SIR को लेकर विपक्ष ने हंगामा काट रखा था लेकिन सरकार अपने इस फैसले से पीछे नहीं हटी और राज्यों में SIR की प्रक्रिया शुरू हुई और कई राज्यों में तो SIR लगभग पूरा भी हो गया है। लेकिन आपको बताते चलें कि विपक्ष ने इस पर जनता को गुमराह करने की बहुत कोशिश की गई लेकिन उनका ये दांव नहीं चल सका और SIR को राज्यों में सकुशन संपन्न किया गया।

अब खबर आ रही है उत्तर प्रदेश से जहाँ पर ये पता चल रहा है की चुनाव आयोग ने यूपी में SIR ड्राफ्ट लिस्ट की डेट को आगे बढ़ा दिया है। हालांकि कल यानी कि 31 दिसंबर 2025 को SIR ड्राफ्ट लिस्ट को आना था, लेकिन अचानक से ये तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।
क्या हैं नई तारीख?
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार अब मतदाता सूची का प्रकाशन 06 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है।

क्या है चुनाव आयोग के आंकड़े
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2025 तक उत्तर प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर थे। जांच के बाद इनमें से लगभग 2.89 करोड़ लोगों के नाम काटे जाएंगे। करीब 1.11 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। वहीं, जिन 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे, इनमें से 1.26 करोड़ मतदाता अब उस पते पर नहीं रहते यानी वे दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं।

UP को छोड़ अन्य राज्यों की ड्राफ्ट लिस्ट जारी
चुनाव आयोग ने 27 अक्टूबर को यूपी समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर करने की घोषणा की थी। चार नवंबर से इस पर काम शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश को छोड़कर चुनाव आयोग ने हाल ही में आठ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की है. इस दौरान ECI ने अलग-अलग कारणों के चलते ड्राफ्ट लिस्ट से हटाए गए नामों का ब्योरा भी दिया था।









